Today Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार बोहाग बिहू और बंगाली नववर्ष की वजह से आज बैंक की छुट्टी है। ऐसे में अगर आप किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे है तो यहां खबर आपके काफी काम की है।

बता दें कि भारत में बैंक की छुट्टियां केवल राष्ट्रीय अवकाश तक सीमित नहीं होती है बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी अलग-अलग होती हैं।

जरूरी नहीं होता है कि अगर एक राज्य या शहर में बैंक बंद हों, वही स्थिति पूरे देश में भी लागू हो। ऐसे में यहां पहले चेक करें लें कि आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…

आज 15 अप्रैल 2026 को बैंक खुले है या बंद?

आज यानी 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को बोहाग बिहू / बंगाली नववर्ष की वजह से त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

हॉलिडे पर भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

आज भले ही कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन ग्राहकों की रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। बैंक अवकाश के दिन भी अधिकतर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं।

बैंक हॉलिडे लिस्ट अप्रैल 2026

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 अप्रैल 2026बुधवारबैंक क्लोजिंग / वार्षिक लेखा बंदपूरे देश में (मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
2 अप्रैल 2026गुरुवारविशेष बैंक अवकाशकेरल
3 अप्रैल 2026शुक्रवारसरहुल / क्षेत्रीय अवकाशपूरे देश में (त्रिपुरा, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर)
13 अप्रैल 2026सोमवारShad Suk Mynsiemशिलांग
14 अप्रैल 2026मंगलवारडॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती / विषु / बिहूपूरे देश में (मिजोरम, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
15 अप्रैल 2026बुधवारबोहाग बिहू / बंगाली नववर्षत्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश
16 अप्रैल 2026गुरुवारबोहाग बिहूगुवाहाटी
20 अप्रैल 2026सोमवारबसव जयंतीबेंगलुरु
21 अप्रैल 2026मंगलवारगरिया पूजाअगरतला

सोर्स- भारतीय रिजर्व बैंक

यह भी पढ़ें: महंगाई भत्ते के ऐलान में देरी से कर्मचारी परेशान, वित्त मंत्री से जल्द घोषणा की मांग

1 जनवरी, 2026 से मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) के ऐलान में देरी से एक करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स में चिंता बढ़ गई है। कर्मचारियों की संस्था ने अब इस मामले को आधिकारिक तौर पर सरकार के सामने उठाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…