Today Bank Holiday: शनिवार आते ही कई लोगों के मन में अक्सर बैंक की छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन शुरू हो जाता है। इसकी वजह यह है कि भारत में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार, हर रविवार, राष्ट्रीय अवकाश, राज्य-विशेष सार्वजनिक छुट्टियों और विशेष अवसरों पर भी बैंकों में कामकाज बंद रहता है।

ऐसे में अगर आप आज किसी जरूरी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यह पहले ही चेक कर लें कि आपके शहर में आज बैंक खुले है या नहीं…

जानें क्या आज 14 फरवरी को बैंक बंद है या खुले

आज 14 फरवरी 2026 को फरवरी महीने का दूसरा शनिवार है। इस वजह से पूरे देश में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं मिलती रहेंगी

भले ही 14 फरवरी 2026 को बैंक की छुट्टी है। लेकिन आपको कुछ डिजिटल सुविधाएं छुट्टी के दिन भी मिलती है। इसमें यूपीआई से लेकर नेट बैंकिंग तक शामिल है। आप छुट्टी के दिन यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर और पैसे मांगा भी सकते हैं। बिजली, मोबाइल और डीटीएच जैसे बिलों का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

फरवरी 2026 के लिए बैंक की छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
8 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
14 फरवरी 2026शनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
15 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
18 फरवरी 2026बुधवारलोसार पर्वगंगटोक
19 फरवरी 2026गुरुवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंतीबेलापुर, नागपुर, मुंबई
20 फरवरी 2026शुक्रवारराज्य स्थापना दिवसआइजोल, ईटानगर
22 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
28 फरवरी 2026शनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में


यहां भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए 1 अप्रैल से लागू सकते हैं नए नियम, इनकम टैक्स ड्राफ्ट रूल्स में क्या हैं प्रस्ताव