Today Bank Holiday: अगर आप 13 अप्रैल 2026, सोमवार को किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। बता दें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल 2026 महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, सोमवार को बैंक की छुट्टी है।

भारत में बैंक की छुट्टियां सिर्फ राष्ट्रीय अवकाश तक सीमित नहीं होती है बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले चेक करें आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…

क्या आज बैंक बंद है या खुले?

13 अप्रैल, सोमवार को Shad Suk Mynsiem के कारण शिलांग में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि आरबीआई ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें हॉलिडे अंडर द नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, हॉलिडेज अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडेज शामिल है।

मिलती रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं

छुट्टी के दिन भी आपको कुछ डिजिटल सुविधाएं मिलती रहती है। इसमें यूपीआई से लेकर नेट बैंकिंग तक शामिल है।

बैंक हॉलिडे लिस्ट अप्रैल 2026

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 अप्रैल 2026बुधवारबैंक क्लोजिंग / वार्षिक लेखा बंदपूरे देश में (मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
2 अप्रैल 2026गुरुवारविशेष बैंक अवकाशकेरल
3 अप्रैल 2026शुक्रवारसरहुल / क्षेत्रीय अवकाशपूरे देश में (त्रिपुरा, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर)
13 अप्रैल 2026सोमवारShad Suk Mynsiemशिलांग
14 अप्रैल 2026मंगलवारडॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती / विषु / बिहूपूरे देश में (मिजोरम, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
15 अप्रैल 2026बुधवारबोहाग बिहू / बंगाली नववर्षत्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश
16 अप्रैल 2026गुरुवारबोहाग बिहूगुवाहाटी
20 अप्रैल 2026सोमवारबसव जयंतीबेंगलुरु
21 अप्रैल 2026मंगलवारगरिया पूजाअगरतला

यह भी पढ़ें: 60 नहीं 50 की उम्र में रिटायर होना चाहते हैं?

अगर कोई निवेशक 60 साल की बजाय 50 साल की उम्र में रिटायर होना चाहता है, तो उसके लिए केवल नियमित निवेश ही नहीं बल्कि हर वर्ष निवेश की राशि बढ़ाना भी बेहद अहम हो जाता है। यहीं पर स्टेप-अप SIP की रणनीति काम आती है। स्टेप-अप SIP कैलकुलेटर यह समझने में मदद करता है कि फिक्स्ड SIP और हर वर्ष बढ़ने वाली SIP के बीच लंबे समय में कितना बड़ा फर्क आ सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…