Bank Holiday Today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) को बैंक की छुट्टी है। वित्त वर्ष 2026-27 का पहला दिन होने की वजह से यह छुट्टी दी गई है।

आज बैंक पिछले वित्तीय वर्ष के खातों को बंद करने, डेटा सत्यापन, बैलेंस शीट बनाने और वार्षिक ऑडिट जैसे आंतरिक वित्तीय कामों को पूरा करते हैं। केंद्रीय बैंक के अनुसार, 1 अप्रैल को बैंक आइजोल, गंगटोक, कोहिमा, रांची, शिलांग और शिमला को छोड़कर देश के सभी शहरों में बंद है।

बता दें कि आरबीआई ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

हॉलिडे पर भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

भले ही आज कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन ग्राहकों की रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। बैंक अवकाश के दिन भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं।

डिजिटल बैंकिंग से मिलने वाली सुविधाएं –

  • – नेट और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए लॉग-इन की सुविधा।
  • – अकाउंट बैलेंस चेक करने की सुविधा।
  • – ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करने की सुविधा।
  • – बिजली, पानी, मोबाइल और डीटीएच जैसे बिलों का ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा आदि।

बैंक हॉलिडे लिस्ट अप्रैल 2026

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 अप्रैल 2026बुधवारबैंक क्लोजिंग / वार्षिक लेखा बंदपूरे देश में (मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
2 अप्रैल 2026गुरुवारविशेष बैंक अवकाशकेरल
3 अप्रैल 2026शुक्रवारसरहुल / क्षेत्रीय अवकाशपूरे देश में (त्रिपुरा, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर)
14 अप्रैल 2026मंगलवारडॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती / विषु / बिहूपूरे देश में (मिजोरम, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
15 अप्रैल 2026बुधवारबोहाग बिहू / बंगाली नववर्षत्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश
16 अप्रैल 2026गुरुवारबोहाग बिहूगुवाहाटी
20 अप्रैल 2026सोमवारबसव जयंतीबेंगलुरु
21 अप्रैल 2026मंगलवारगरिया पूजाअगरतला

यह भी पढ़ें: साइकिल पर डिटर्जेंट बेचने से 30 हजार करोड़ तक : ‘निरमा’ पैकेट की मुस्कुराती लड़की के पीछे छुपी है दर्दभरी कहानी

‘मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे।’… यह पंक्ति करसनभाई पटेल की कहानी पर बिल्कुल फिट बैठती है। कभी साधारण परिवार से आने वाले करसनभाई पटेल ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत के दम पर एक ऐसा ब्रैंड खड़ा कर दिया, जिसे आज पूरा देश जानता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…