Tim Cook Net Worth: टिम कुक (Tim Cook) अब एप्पल (Apple) में एक बड़े बदलाव के साथ चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पद छोड़कर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में जाने वाले हैं। करीब 15 साल तक कंपनी की कमान संभालने वाले कुक की जगह मौजूदा हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस (John Ternus) लेंगे। कुक के नेतृत्व में कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 350 अरब डॉलर से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा है।
टिम कुक शुरुआत
फोर्ब्स की वेबसाइट के अनुसार, टिम कुक ने 1998 में Apple में काम शुरू किया। उन्होंने अपनी रणनीतियों और ऑपरेशनल क्षमता के जरिए कंपनी की सप्लाई चेन को मजबूत किया। 2011 में Steve Jobs के बाद उन्हें सीईओ बनाया गया, इससे पहले स्टीव जॉब्स के नेतृत्व में एप्पल के मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके थे। वह 2005 से नाइकी के बोर्ड में भी कार्यरत हैं।
टिम कुक की फैमिली
टिम कुक का जन्म अमेरिका के अलबामा राज्य में हुआ था। उनके पिता एक शिपयार्ड में काम करते थे और उनकी मां एक फार्मेसी में काम करती थीं।
टिम कुक का करियर
टिम कुक ने अपने करियर की शुरुआत IBM से की, जहां उन्होंने करीब 12 वर्षों तक काम किया और मैन्युफैक्चरिंग व डिस्ट्रीब्यूशन ऑपरेशंस को संभाला। 1998 में Apple जॉइन करने के बाद वे कंपनी के COO बने और 2011 में CEO के पद तक पहुंचे।
टिम कुक का रियल एस्टेट साम्राज्य
बिज़नेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, कुक का मुख्य निवास Palo Alto में स्थित है। यह लगभग 2,400 वर्ग फुट का घर है, जो दिखने में सादा लेकिन बेहद प्रीमियम है।
सार्वजनिक रिकॉर्ड के हवाले से Fortune ने बताया कि कुक ने इसे 2010 में करीब 1.9 मिलियन डॉलर में खरीदा था। खास बात यह है कि यह घर Steve Jobs के पुराने निवास के पास और Apple के मुख्यालय के नजदीक स्थित है।
अन्य जानकारियों को भले ही गोपनीय रखा गया हो, लेकिन कहा जाता है कि कुक के पास ला क्विंटा में एक आलीशान रेगिस्तानी हवेली है। बिज़नेस इनसाइडर के अनुसार, उन्होंने यह संपत्ति 10 मिलियन डॉलर में खरीदी थी।
टिम कुक की नेटवर्थ
फोर्ब्स की वेबसाइट के अनुसार, टिम कुक की कुल संपत्ति 22 अप्रैल 2026 तक लगभग 2.8 बिलियन डॉलर आंकी गई है। उनके पास Apple के 3 मिलियन से अधिक शेयर हैं, जो कंपनी में 1% से भी कम हिस्सेदारी को दर्शाते हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में 1 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के शेयर बेचे हैं और दुनिया के अमीर व्यक्तियों की सूची में उनका स्थान लगभग 1493वां है।
यह भी पढ़ें: घर के बेसमेंट से शुरू हुआ कारोबार, आज 1650 करोड़ का साम्राज्य
‘बूंद-बूंद से ही सागर भरता है।’… यह मुहावरा नागनकनका दुर्गा प्रसाद चालावड़ी की सफलता की कहानी पर बिल्कुल सटीक बैठता है। घर के बेसमेंट से उनकी पत्नी के सिर्फ 300 साड़ियां बेचने से शुरू हुआ उनका छोटा सा कारोबार आज करीब 1,650 करोड़ रुपये के साड़ी साम्राज्य में बदल चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
