अगर आपने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2019-20 सीरीज़-I में निवेश किया था, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बॉन्ड की प्रीमैच्योर रिडेम्पशन (समय से पहले भुनाने) की कीमत घोषित कर दी है। अब निवेशक 11 जून 2026 से अपने गोल्ड बॉन्ड को समय से पहले रिडीम कराने का विकल्प चुन सकते हैं।

RBI के मुताबिक, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को उसकी मैच्योरिटी से पहले भुनाने की सुविधा इश्यू की तारीख से पांच साल पूरे होने के बाद मिलती है। यह रिडेम्पशन केवल उन तारीखों पर किया जा सकता है, जब बॉन्ड पर ब्याज का भुगतान किया जाता है। ऐसे में SGB 2019-20 सीरीज़-I के निवेशकों के लिए 11 जून 2026 से यह विकल्प उपलब्ध होगा।

कैसे कैलकुलेट किया जाता है SGB रिडेम्पशन प्राइस?

RBI के एक नियम के अनुसार, SGB की रिडेम्पशन वैल्यू इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा पिछले तीन वर्किंग डेज के लिए पब्लिश किए गए 999 प्योरिटी वाले सोने के सिंपल एवरेज क्लोजिंग प्राइस के आधार पर कैलकुलेट की जाती है।

SGB 2019-20 सीरीज-I के लिए क्या है प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस?

RBI ने SGB 2019-20 सीरीज-I के लिए 11 जून 2026 को प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस 15,038 रुपये प्रति यूनिट तय किया है। यह कीमत 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 के सोने के क्लोजिंग प्राइस के औसत के आधार पर निकाली गई है। यह बॉन्ड जून 2019 में ऑनलाइन निवेशकों के लिए 3,146 रुपये प्रति ग्राम और ऑफलाइन निवेशकों के लिए 3,196 रुपये प्रति ग्राम के इश्यू प्राइस पर जारी किया गया था। ऑनलाइन खरीदने वालों को प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट भी मिली थी।

इस हिसाब से ऑनलाइन निवेशकों को करीब 378% का एब्सोल्यूट रिटर्न मिला है। यानी 3,146 रुपये में खरीदा गया एक ग्राम सोना अब 15,038 रुपये का हो गया है, जिससे प्रति ग्राम 11,892 रुपये का फायदा हुआ। उदाहरण के लिए, अगर किसी निवेशक ने उस समय 1 लाख रुपये लगाए थे, तो उनका निवेश बढ़कर लगभग 4.78 लाख रुपये हो जाता। इसमें मूल निवेश के साथ करीब 3.78 लाख रुपये का कैपिटल गेन शामिल है। यह गणना केवल कीमत बढ़ने से हुए लाभ की है, इसमें SGB पर मिलने वाला 2.5% सालाना ब्याज शामिल नहीं है।

विवरणराशि/जानकारी
SGB 2019-20 सीरीज-I का ऑनलाइन इश्यू प्राइस₹3,146 प्रति ग्राम
SGB 2019-20 सीरीज-I का ऑफलाइन इश्यू प्राइस₹3,196 प्रति ग्राम
प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस (11 जून 2026)₹15,038 प्रति ग्राम
प्रति ग्राम कुल फायदा₹11,892
एब्सोल्यूट रिटर्न377.99% (करीब 378%)
₹1 लाख के निवेश की अनुमानित वैल्यू₹4,77,990
₹1 लाख पर अनुमानित कैपिटल गेन₹3,77,990
क्या इसमें ब्याज शामिल है?नहीं, 2.5% सालाना ब्याज अलग से मिलता है

यह भी पढ़ें: 1 लाख रुपये का निवेश बना 3.20 लाख रुपये

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2021-22 सीरीज-III के निवेशकों के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्पशन (समय से पहले भुनाने) की कीमत घोषित कर दी है। इस बॉन्ड की इश्यू डेट 8 जून 2021 थी और अब निवेशक 8 जून 2026 से इसे समय से पहले रिडीम करने का विकल्प चुन सकते हैं।

RBI के नियमों के अनुसार, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को इश्यू होने के पांच साल बाद प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की अनुमति मिलती है। हालांकि, यह सुविधा केवल उन तारीखों पर उपलब्ध होती है जब बॉन्ड पर ब्याज का भुगतान किया जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

[ डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई रिटर्न, निवेश मूल्य और कैपिटल गेन की गणनाएं उपलब्ध आंकड़ों एवं अनुमानित कैलकुलेशन पर आधारित हैं। वास्तविक रिटर्न निवेश की तारीख, खरीदी गई यूनिट्स, खरीद मूल्य और प्राप्त ब्याज के आधार पर अलग हो सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश से जुड़े किसी भी निर्णय से पहले आधिकारिक RBI दिशानिर्देशों और अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें। इस लेख में दिए गए आंकड़ों में SGB पर मिलने वाला 2.5% वार्षिक ब्याज शामिल नहीं है। ]