भारत में ई-गॉसरी का बाजार तेजी से बढ़ा है। बिगबास्केट से लेकर मुकेश अंबानी की जियो मार्ट, स्विगी जैसी कंपनियां भारत में गॉसरी की डिलीवरी करती हैं। जिसमें सबसें अधिक टाटा की स्वामित्व वाली कंपनी बिगबास्केट 37 प्रतिशत डिलीवर करती है। जबकि मुकेश अंबानी की जियो मार्ट फर्म केवल 5% ही डिलीवरी कर पाती है।
गॉसरी की डिलीवरी के मामले में दूसरे नंबर पर अमेजन इंडिया है, जो 15% की डिलीवरी करती है। तीसरे नंबर पर फ्लिपकार्ट है, जो 12% की डिलीवरी करती है। इसके बाद Blinkit-11%, Reliance jio mart-5%, Swiggy’s Instamart-4%, Zepto-1% और 15% अन्य कंपनियां डिलीवरी करती हैं।
कई कंपनियां 10 मिनट में सामानों की डिलीवरी की बात कर रही हैं। वहीं टाटा के स्वामित्व वाली कंपनी बिगबास्केट 7,500-8,000 उत्पादों की पेशकश के साथ अपनी एक घंटे की डिलीवरी सेवा, बीबी एक्सप्रेस को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह सर्विस अगले महीने से पेश किया जा सकता है, जो कंपनी के 62 लार्ज स्केल स्टोर द्वारा संचालित होगा।
कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी हरि मेनन ने बताया कि आमतौर पर 10 से 20 मिनट की डिलीवरी सेवाएं केवल 4,000 उत्पादों पर दी जा सकती है। क्योंकि चयन के आधार पर समानों की डिलीवरी की जाती है। इसके साथ ही कंपनी 20 मिनट की डिलीवरी सेवा BB Now भी शुरू कर रही है, जो 3000 उत्पादों पर यह सुविधा देगी।
कंपनी चुनिंदा शहरों में अपने स्टोर खोलने की तैयारी में भी है। मेनन ने कहा कि स्टोर्स पर टाटा-बिगबास्केट ब्रांडिंग होगी। आंध्र प्रदेश में ऐसे 80 स्टोर पहले ही स्थापित कर लिए हैं और इस साल इसकी कुल संख्या 1,500 करने की योजना है।