आज से जून का महीना शुरू हो गया है। महीने की शुरुआत होते ही कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका असर आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक पर पड़ सकता है। इसमें यूपीआई लेन-देन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नया नियम लागू होने से लेकर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी तक शामिल है।
यूपीआई लेन-देन में बदलाव
यूपीआई लेन-देन में बड़ा बदलाव हो गया है। आज से जिस किसी को भी आप यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करेंगे, उसका असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। धोखाधड़ी को कम करने के लिए एनपीसीआई की ओर से यह कदम उठाया गया है।
कमर्शिएल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाली वाणिज्यिक द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) की कीमत 19 किग्रा के सिलेंडर पर सोमवार को 42 रुपये बढ़ा दी गई। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 1 जून से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गयी है।
पेट्रोल-डीजल एक्सपोर्ट
केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर लगने वाला विडफॉल टैक्स कम कर दिया है। नई दरें आज यानी 1 जून से लागू हो गई है।
सोलर पैनल
1 जून 2026 से सोलर पैनल से जुड़े नए नियम लागू हो गए है। सरकारी योजनाओं और सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में अब सिर्फ उन्हीं सोलर मॉड्यूल और सेल का इस्तेमाल होगा जो सरकार की अप्रूव्ड लिस्ट में शामिल होंगे।
भारत-ओमान FTA
1 जून यानी आज से भारत और ओमान के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से जुड़े नए प्रावधान लागू होंगे। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
पैन कार्ड और ATM से जुड़े नियम
1 जून से पैसों से जुड़े नियमों में पैन कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव हुआ। पहले एक दिन में 50 हजार रुपये से ज्यादा कैश जमा करने पर PAN देना जरूरी था, लेकिन यह शर्त अब हटा दी गई है।
वहीं, प्रॉपर्टी परचेज और सेल में PAN की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं, सालभर में 10 लाख रुपये से अधिक कैश निकासी पर भी PAN रिपोर्टिंग लागू होगी।
यह भी पढ़ें: नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत
रेल मंत्रालय ने 17 मई को बेंगलुरु और मुंबई के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन का पहला रन शुरू किया है। इसे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इस नई सर्विस से बेंगलुरु, हुबली-धारवाड़ क्षेत्र, बेलगावी, पुणे और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी और बेहतर होने की उम्मीद है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
