भारत के कई राज्य प्रति व्यक्ति आय के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। स्थिति यह है कि देश के पांच राज्य अब वर्ल्ड बैंक की ‘अपर-मिडल-इनकम’ (ऊपरी-मध्यम-आय) कैटेगरी के स्तर पर पहुंच गए हैं। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर भारत अब भी ‘लोअर-मिडल-इनकम’ (निचली-मध्यम-आय) वाली अर्थव्यवस्था की श्रेणी में बना हुआ है।

मनीकंट्रोल के वर्ल्ड बैंक के क्लासिफिकेशन और राज्यों की इनकम के डेटा के एनालिसिस के अनुसार, प्रति व्यक्ति इनकम के आधार पर दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और गुजरात ‘अपर-मिडल-इनकम’ कैटेगरी की सीमा को पार कर चुके हैं।

वर्ल्ड बैंक ने इस सप्ताह आय स्तर में लगातार सुधार के बाद श्रीलंका, वियतनाम और फिलीपींस को ‘हायर-इनकम’ (उच्च-आय) कैटेगरी में अपग्रेड किया है। हालांकि, भारत अभी भी ‘लोअर-मिडल-इनकम’ देश के तौर पर क्लासिफाइड है, जिसकी एटलस-मेथड के अनुसार प्रति व्यक्ति इनकम 2760 डॉलर है। यह ‘लोअर-मिडल-इनकम’ के औसत 2488 डॉलर से थोड़ा ही ज्यादा है और ‘अपर-मिडल-इनकम’ की सीमा 4636 डॉलर से काफी कम है। हालांकि, भारत के भीतर स्थिति काफी अलग है।

वर्ल्ड बैंक कैसे तय करता है देशों की इनकम कैटेगरी?

वर्ल्ड बैंक प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (GNI Per Capita) के आधार पर देशों को चार इनकम कैटेगरी में बांटता है।

प्रति व्यक्ति इनकमइनकम कैटेगरी
1,175 डॉलर से कमकम-आय
1,175 डॉलर से 4,635 डॉलरनिचली-मध्यम-आय
4,636 डॉलर से 14,375 डॉलरऊपरी-मध्यम-आय
14,375 डॉलर से ज्यादाउच्च-आय

वर्ल्ड बैंक की ‘ऊपरी-मध्यम-आय’ कैटेगरी में आते हैं ये पांचों राज्य

दिल्ली 6,217 डॉलर प्रति व्यक्ति इनकम के साथ देश में सबसे आगे है। इसके बाद कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और गुजरात का स्थान है। इन पांचों की प्रति व्यक्ति इनकम वर्ल्ड बैंक की ‘ऊपरी-मध्यम-आय’ कैटेगरी की सीमा से ज्यादा है।

राज्यप्रति व्यक्ति इनकम
दिल्ली6,217 डॉलर
कर्नाटक5,579 डॉलर
तेलंगाना5,407 डॉलर
तमिलनाडु5,329 डॉलर
गुजरात4,734 डॉलर

‘ऊपरी-मध्यम-आय’ कैटेगरी में पहुंचने से मामूली अंतर से चूके ये राज्य

महाराष्ट्र, हरियाणा और केरल ‘ऊपरी-मध्यम-आय’ कैटेगरी की सीमा के बेहद करीब रहे। महाराष्ट्र इस सीमा से सिर्फ 8 डॉलर, हरियाणा 9 डॉलर और केरल 26 डॉलर पीछे रह गया।

राज्यप्रति व्यक्ति इनकमसीमा से अंतर
महाराष्ट्र4,628 डॉलर8 डॉलर कम
हरियाणा4,627 डॉलर9 डॉलर कम
केरल4,610 डॉलर26 डॉलर कम

प्रति व्यक्ति इनकम में बिहार सबसे पीछे

बिहार 984 डॉलर प्रति व्यक्ति इनकम के साथ देश का सबसे गरीब बड़ा राज्य है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और झारखंड का स्थान है। इन राज्यों की प्रति व्यक्ति इनकम कई गरीब देशों के मुकाबले भी कम है।

राज्यप्रति व्यक्ति इनकम
बिहार984 डॉलर
उत्तर प्रदेश1,403 डॉलर
झारखंड1,470 डॉलर

तीन दशकों में कितनी बदली तस्वीर?

  1. 1994 में: कोई भी बड़ा राज्य ‘मध्यम-आय’ कैटेगरी में नहीं था।
  2. आज: कई राज्य दक्षिण अफ्रीका, फिजी और मंगोलिया के बराबर हैं।
  3. आगे निकले: कर्नाटक और तेलंगाना, इंडोनेशिया और वियतनाम से आगे हैं।

यह भी पढ़ें: Mis-selling क्या होती है? वित्तीय उत्पादों की बिक्री से जुड़े RBI के नए नियम समझिए

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों और रेगुलेटेड एंटिटीज द्वारा वित्तीय उत्पादों या सेवाओं की बिक्री से जुड़े नियम कड़े कर दिए। इस कदम का उद्देश्य लेंडर्स द्वारा फाइनेंशियल प्रोडक्ट की गलत बिक्री को रोकना, गलत मार्केटिंग तरीकों पर रोक लगाना और कस्टमर की सहमति, डिस्क्लोजर और बिक्री के तरीकों के नियमों को कड़ा करना है। यहां पढ़ें पूरी खबर…