TCS Q2 Results: टाटा ग्रुप की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने 8 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश किए। इस दौरान TCS का नेट प्रॉफिट बढ़कर 13,884 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू और ऑपरेटिंग मार्जिन के आंकड़े बाजार के अनुमान से कुछ कमजोर रहे। तिमाही नतीजों के साथ TCS ने शेयरधारकों के लिए 12 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
कंपनी की कमाई बढ़ी
आईटी कंपनी ने बताया कि उसका जुलाई-सितंबर तिमाही का नेट प्रॉफिट 15% बढ़कर 13,884 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 11.22% बढ़कर 73,188 करोड़ रुपये रही। TCS का EBIT 17,553 करोड़ रुपये रहा।
डिविडेंड का ऐलान
टाटा की आईटी कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 12 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर 2026 तय की है। पात्र शेयरहोल्डर्स को अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 30 अक्टूबर को किया जाएगा।
टीसीएस शेयर प्राइस
टीसीएस शेयर प्राइस का शेयर आज यानी 10 अक्टूबर 2026 को 0.42% की गिरावट के साथ 2075.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर आज अपने पिछले बंद 2,084 रुपये के मुकाबले तेजी के साथ 2,098.80 रुपये के स्तर पर खुला। कंपनी का मार्केट कैप 7,50,843.61 करोड़ रुपये है।
टीसीएस शेयर प्राइस हिस्ट्री
कंपनी के शेयर पिछले 1 महीने में करीब 8.17 फीसदी गिरे है। पिछले 6 महीने में इसमें करीब 18.93 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 1 साल में इसमें करीब 31.44 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इसका 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 3,336.70 रुपये है और 52 सप्ताह का निचला स्तर 1,976.00 रुपये है।
यह भी पढ़ें: जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला
जीएसटी काउंसिल ने टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म करने का फैसला किया है। इसके साथ ही जीएसटी से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाने की सीमा भी 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]
