Stock Market Open : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) लाल निशान पर खुले।

निफ्टी पिछले बंद लेवल (24,206) के मुकाबले 150 अंक की गिरावट के साथ 24,039 पर खुला। दूसरी ओर, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटकर 77,000 के स्तर से नीचे ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एनटीपीसी, एचसीएल टेक और पावर ग्रिड के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

एशियाई बाजार का हाल

एशियाई-प्रशांत बाजारों में सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 0.70% गिरा, जबकि टॉपिक्स 0.02% बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.80% ऊपर रहा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.79% उछला। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स के वायदा भाव 24,238 पर थे, जो इसके बंद भाव 24,175.12 से अधिक थे।

शेयर बाजार के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 2,603.72 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीद की।

अमेरिकी सूचकांक

अमेरिकी बाजार सूचकांकों से जुड़े अमेरिकी शेयर बाजार वायदा सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज वायदा 135 अंक या 0.3% गिर गया, जबकि एसएंडपी 500 वायदा में भी 0.3% की गिरावट आई। नैस्डैक-100 वायदा में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई।

कच्चा तेल

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड फ्यूचर्स 3.70% बढ़कर 74.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 3.6% बढ़कर 78.75 डॉलर पर कारोबार कर रहे थे, जो 75 डॉलर के मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया।

इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 827.57 अंक की तेजी के साथ 77,569.39 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 244.10 अंक चढ़कर 24,206.90 अंक पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: Bharti Airtel Dividend: 24 रुपये प्रति शेयर मिलेगा फाइनल डिविडेंड

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयरधारकों के लिए अहम खबर है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित फाइनल डिविडेंड को लेकर रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। पात्र शेयरधारकों को 24 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर…