Stock Market Today : भारतीय पूंजी बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने के कारण गिरावट जारी रही। निफ्टी 50 गुरुवार को 77 अंक या 0.31% गिरकर 24,359 पर खुला, जबकि 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 119 अंक या 0.15% गिरकर 77,847.42 पर खुला।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं इंटरग्लोब एविएशन, टेक महिंद्रा, इटर्नल और एनटीपीसी के शेयर में तेजी रही।
एशियाई बाजार में तेजी
जापान का निक्केई 225 1.5% बढ़ा और टॉपिक्स 0.99% की बढ़त दर्ज की। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4% बढ़ा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.92% की बढ़त के साथ ऊपर चढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25,320 पर कारोबार कर रहा था।
यह भी पढ़ें: रतन टाटा के ‘राइट हैंड’ माने जाते थे एन चंद्रशेखरन, Tata Sons से दिया इस्तीफा
अमेरिकी बाजार का बुधवार को हाल
अमेरिका में महंगाई की सामान्य स्थिति पर आई रिपोर्ट के चलते बुधवार को शेयर बाजार में तेजी देखी गई। एसएंडपी 500 सूचकांक 0.26% बढ़कर 7,748.50 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.54% बढ़कर 26,588.49 पर बंद हुआ। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.04% या 21.58 अंक गिरकर 53,770.27 पर स्थिर हुआ।
कच्चा तेल
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 1.12% गिरकर 82.31 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1% गिरकर 88.06 डॉलर पर ट्रेड कर रहे थे, जो 90 डॉलर के अहम स्तर के करीब है। COMEX पर, क्रूड की कीमतें 1.45% गिरकर 82.06 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही थीं।
यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Hike: इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
FII, DII डेटा
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 1,002.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे (नेट सेलर रहे)। दूसरी ओर NSE पर उपलब्ध शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,841.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे (नेट बायर रहे)।
बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
बुधवार को निफ्टी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 24,435.95 पर बंद हुआ था। जबकि सेंसेक्स 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 77,966.35 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि Nifty स्मॉलकैप 100 गिरावट के साथ बंद हुआ था।
