Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को शानदार तेजी के साथ खुले। दोनों बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,364.72 अंक या 1.77% बढ़कर 78,666.12 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 374.40 अंक या 1.56% बढ़कर 24,335.00 पर पहुंच गया।
कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और पश्चिम एशिया संघर्ष का जल्द समाधान निकलने की उम्मीद के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में यह तेजी देखने को मिली।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट रही।
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 सूचकांक गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। वहीं चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक बढ़त में हैं।
अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 3.03 प्रतिशत उछला, एसएंडपी 500 में 1.58 प्रतिशत की तेजी आई और नैस्डैक कम्पोजिट 1.44 प्रतिशत चढ़ा।
40 दिनों के निचले स्तर पर आ गई है 10-वर्षीय बेंचमार्क यील्ड
इक्विटी बाजारों में छाई तेजी का असर अन्य सभी एसेट क्लास पर भी पड़ रहा है। 10-वर्षीय यील्ड गिरकर 40 दिनों के निचले स्तर 7.1% पर आ गई है। हाल के समय में यह यील्ड का सबसे निचला स्तर है। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत और कच्चे तेल की कीमतों में 10% की भारी गिरावट ने इक्विटी बाजारों के उत्साह को और बढ़ा दिया है।
आमतौर पर, कम यील्ड का मतलब यह होता है कि बाजार के प्रतिभागियों में जोखिम लेने की क्षमता (रिस्क एपेटाइट) बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: LTCG टैक्स में बदलाव पर विचार करेगी सरकार – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को माना कि शेयर बाजार में निवेश करने वाले आम लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं। निवेशक शेयरों की बढ़ती कीमतों और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि निवेशकों की इन चिंताओं पर सरकार ध्यान देगी और सभी पक्षों की बात सुनेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]
