Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) लाल निशान पर खुले। एनएसई निफ्टी 257 अंक या 1.10% गिरकर 23,109 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 817 अंक या 1.10% गिरकर 73,426 पर खुला।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस और इटर्नल के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। वहीं पावर ग्रिड, सन फार्मा, भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर बढ़त में रहे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 3.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.36 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 8,776.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशियाई बाजार
दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार सूचकांक कोस्पी 10% गिरने के बाद दिनभर के लिए बंद कर दिया गया। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 3.4% गिर गया। हांगकांग हैंग सेंग सूचकांक वायदा 24,544 पर कारोबार कर रहा था, जो शुक्रवार के बंद भाव 24,961.95 से कम है।
अमेरिकी बाजार
ईरान द्वारा इजराइल पर मिसाइल दागे जाने के बाद अमेरिकी बेंचमार्क से जुड़े वायदा बाजार में गिरावट देखी गई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े वायदा बाजार में 124 अंक या 0.25% की और गिरावट आई। एसएंडपी 500 और नैस्डैक 100 के वायदा बाजार में भी 0.2% की गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए क्योंकि मई के रोजगार आंकड़े उम्मीद से बेहतर आए। शुक्रवार को नैस्डैक कंपोजिट 4.18% गिरकर 25,709.43 पर आ गया। एसएंडपी 500 2.64% गिरकर 7,383.74 पर बंद हुआ और डॉव 695 अंक गिरकर 50,866.78 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों की रैंकिंग कैसे तय होती है?
दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों की रैंकिंग में हाल ही में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दक्षिण कोरिया ने भारत को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के छठे सबसे बड़े शेयर बाजार का स्थान हासिल कर लिया है। कुछ समय पहले तक भारत इस स्थान पर था, लेकिन अब वह एक पायदान नीचे खिसक गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
