Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले।

निफ्टी 50 में 17 अंकों या 0.07% की बढ़त के साथ 24,447 का स्तर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 128.78 अंकों या 0.16% की बढ़त के साथ 78,413.85 पर खुला।

विदेशी पूंजी के प्रवाह और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बीच कच्चे तेल की कीमतों के युद्ध-पूर्व स्तर पर लौटने से निवेशकों का मनोबल बढ़ा है।

वही, ट्रेंट ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में परिचालन से प्राप्त राजस्व में साल-दर-साल 19% की वृद्धि दर्ज की। मंगलवार को ट्रेंट का शेयर मूल्य 3,111.00 रुपये पर खुला, जो पिछले दिन के बंद भाव से लगभग 10% कम है।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाइटन, इन्फोसिस, इटर्नल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।

वहीं ट्रेंट का शेयर 9.8 प्रतिशत टूटा। लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी और टाटा स्टील के शेयर भी गिरावट में रहे।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सात प्रतिशत लुढ़का। जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी नुकसान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.45 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

हालांकि, यह अब भी अनुकूल स्तर पर बना हुआ है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (Flls) सोमवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 243.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 521.16 अंक और एनएसई निफ्टी 159.50 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: Mis-selling क्या होती है? वित्तीय उत्पादों की बिक्री से जुड़े RBI के नए नियम समझिए

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों और रेगुलेटेड एंटिटीज द्वारा वित्तीय उत्पादों या सेवाओं की बिक्री से जुड़े नियम कड़े कर दिए। इस कदम का उद्देश्य लेंडर्स द्वारा फाइनेंशियल प्रोडक्ट की गलत बिक्री को रोकना, गलत मार्केटिंग तरीकों पर रोक लगाना और कस्टमर की सहमति, डिस्क्लोजर और बिक्री के तरीकों के नियमों को कड़ा करना है। यहां पढ़ें पूरी खबर…