Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले। निफ्टी 50 201 अंक या 0.84% ​​बढ़कर 24,234 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 616 अंक या 0.80% बढ़कर 77,634 पर खुला।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे। लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.67 प्रतिशत गिरावट के साथ 108 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,621.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 0.33 प्रतिशत और निफ्टी 0.36 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ था।

एशियाई बाजार

बुधवार सुबह एशियाई सूचकांकों में तेजी के साथ शुरुआत हुई। तेल की कीमतों में गिरावट और मजबूत वित्तीय नतीजों से निवेशकों का मनोबल बढ़ने के बाद वॉल स्ट्रीट में भी रात भर में तेजी देखी गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4.50% बढ़कर नए शिखर पर पहुंच गया, जिससे इस साल अब तक की इसकी 70% से अधिक की बढ़त और मजबूत हुई। स्मॉल-कैप कोस्डैक में 0.15% की गिरावट आई। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25,860 पर था, जबकि पिछले दिन यह 25,898.61 पर बंद हुआ था। जापान का शेयर बाजार छुट्टी के कारण बंद है।

ईरान समझौते की नई उम्मीदें जगीं

ईरान के साथ समझौता होने के बाद अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते वाणिज्यिक जहाजरानी सेवा बहाल करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान को रोक देगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के साथ “पूर्ण और अंतिम समझौते” की दिशा में “काफी प्रगति” हुई है।

अमेरिकी बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार के बेंचमार्क से जुड़े वायदा बाजार में मंगलवार रात उस समय उछाल आया जब ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौते की दिशा में “काफी प्रगति” हुई है। एसएंडपी 500 वायदा में 0.3% की वृद्धि हुई, जबकि नैस्डैक 100 वायदा में 0.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े वायदा में 79 अंक या 0.2% की वृद्धि हुई।

यह भी पढ़ें: PF अकाउंट बैंक KYC घर बैठे करें अपडेट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

अगर आप अपने पीएफ का पैसा निकालने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। बता दें कि आपके पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए जरूरी है कि आपके कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) खाते में बैंक की केवाईसी अपडेट हो। अगर आपकी केवाईसी अपडेट नहीं है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप इसे काफी आसानी से ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…