Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी यानी शुक्रवार, 6 मार्च को गिरावट के साथ खुला। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty 50 ) शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर दिखे। निफ्टी 178.75 अंक गिरकर 24,587.15 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 572.43 अंक गिरकर 79,443.47 पर कारोबार करता नजर आया।

पश्चिम एशिया में जारी ईरान-अमेरिका युद्ध और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में यह गिरावट देखने को मिली।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में ICICI बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टूब्रो, HDFC बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील सबसे ज्यादा पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे। वही, HCL टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को फायदा हुआ।

एशियाई मार्केट का हाल

एशियाई मार्केट में साउथ कोरिया का कोस्पी 1% से ज्यादा नीचे ट्रेड कर रहा था, जबकि जापान का निक्केई 225, शंघाई का SSE कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स ऊपर ट्रेड कर रहे थे। गुरुवार को US मार्केट नीचे बंद हुआ।

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने गुरुवार को 3,752.52 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे, जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने 5,153.37 करोड़ रुपये के स्टॉक खरीदे।

गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार

शेयर मार्केट के लिए गुरुवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा था। सेंसेक्स 899 अंक या 1.14 फीसदी की तेजी के साथ 80,015.90 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 285 अंक या 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 24,765 अंक पर बंद हुआ था।

गुरुवार को निफ्टी के शेयरों की बात करें तो अडानी पोर्ट्स, हिंडाल्को, एल एंड टी, कोल इंडिया और एनटीसीपी टॉप गेनर्स रहें। वहीं, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, एसबीआई, टीसीएस टॉप लूजर्स रहे थे।

यह भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ पर कोर्ट का बड़ा फैसला, अरबों डॉलर लौटाने का आदेश

यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच भारत को 95 लाख बैरल तेल देने को तैयार है रूस