Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले।

निफ्टी 50 में 22 अंक की बढ़त हुई और यह 24,293 पर खुला, जबकि बीएससी सेंसेक्स 153.47 अंक चढ़कर 77,917.38 पर खुला।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों का हाल

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल थे। कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड और आईटीसी गिरावट वाले शेयरों में शामिल थे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत गिरकर 71.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 1,355.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा, “मानसून की वापसी और पिछले शुक्रवार को FIIs का खरीदार बनना निकट भविष्य में बाजार के लिए सकारात्मक संकेत हैं। इस सप्ताह से बाजार Q1 (पहली तिमाही) के नतीजों पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर देगा, जो 9 जुलाई से शुरू होंगे।”

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में शंघाई का SSE कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण शुक्रवार को बाजार बंद थे।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ-टेक फर्म ‘एनरिच मनी’ के CEO पोनमुडी आर ने कहा, “अमेरिका-ईरान के बीच हालात स्थिर बने रहने, डिप्लोमैटिक बातचीत आगे बढ़ने और किसी बड़ी गड़बड़ी की खबर न होने से जियोपॉलिटिकल चिंताएं कम हुई हैं। तनाव कम होने से मिडिल ईस्ट में एनर्जी सप्लाई से जुड़े जोखिमों को लेकर चिंताएं घटी हैं, जिससे ग्लोबल मार्केट में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।”

शुक्रवार को सेंसेक्स 261.79 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 77,763.91 पर बंद हुआ। निफ्टी 95.15 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 24,270.85 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: Government Securities क्या होती हैं? 

केंद्र सरकार ने हाल ही में विदेशी निवेशकों के लिए सरकारी बॉन्ड पर लगने वाले कैपिटल गेन्स टैक्स और ब्याज आय पर कर को खत्म करने का फैसला किया है। इस कदम का उद्देश्य भारतीय सरकारी बॉन्ड बाजार में विदेशी निवेश को बढ़ावा देना है।

इसके बाद Government Securities (G-Sec) एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। लेकिन आखिर Government Securities क्या होती हैं और सरकार इनके जरिए पैसा कैसे जुटाती है? आइए आसान भाषा में समझते हैं…