Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले। बीएससी सेंसेक्स 269.93 अंक की तेजी के साथ 74,629.94 अंक के आस पास कारोबार करता नजर आया। वही एनएससी निफ्टी 62.4 अंक की तेजी के साथ 23,478.95 अंक के आस पास कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इटर्नल और अडानी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं टाटा स्टील, ट्रेंट, इंटरग्लोब एविएशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 95.40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) गुरुवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 4,447.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई बाजार

एशिया-प्रशांत के बाजार शुक्रवार को तकनीकी शेयरों से निवेशकों के बाहर निकलने के कारण निचले स्तर पर खुले। कोस्पी सूचकांक में 4.11% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक में 2.41% की गिरावट आई। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 सूचकांक 1.1% नीचे रहा। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक वायदा 25,158 पर कारोबार कर रहा था, जो गुरुवार के बंद भाव 25,253.40 से कम था।

अमेरिकी बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए, क्योंकि निवेशकों ने तकनीकी शेयरों से दूरी बना ली। 30 शेयरों वाला डॉव जोन्स 874.86 अंक या 1.73% बढ़कर रिकॉर्ड 51,561.93 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक में 0.09% की गिरावट आई और यह 26,830.96 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 में 0.41% की वृद्धि हुई और यह 7,584.31 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स गुरुवार को 13.84 अंक और निफ्टी 10.95 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों की रैंकिंग कैसे तय होती है?

दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों की रैंकिंग में हाल ही में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दक्षिण कोरिया ने भारत को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के छठे सबसे बड़े शेयर बाजार का स्थान हासिल कर लिया है। कुछ समय पहले तक भारत इस स्थान पर था, लेकिन अब वह एक पायदान नीचे खिसक गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…