Stock Market Today : भारत के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। बाजार भी इन परिणामों पर नजर रखेगा। सोमवार को एनएसई निफ्टी 50 111 अंक बढ़कर 24,108 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 343 अंक बढ़कर 787,256 पर खुला।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति के शेयर में चार प्रतिशत की तेजी आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में भी तेजी रही। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.27 प्रतिशत गिरावट के साथ 107.9 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 8,047.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,487.10 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एशियाई बाजार
सोमवार सुबह एशियाई बाजार सतर्कता के साथ खुले, क्योंकि निवेशक होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को “मुक्त” करने की डोनाल्ड ट्रम्प की योजना का आकलन कर रहे हैं। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक वायदा 25,992 पर था, जबकि सूचकांक का पिछला बंद भाव 25,776.53 था। जापान और चीन के बाजार सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद हैं।
अमेरिकी वायदा
पश्चिम एशिया में हुए हालिया घटनाक्रमों के चलते अमेरिकी वायदा लगभग स्थिर रहा। एसएंडपी 500 वायदा में 0.1% की वृद्धि हुई, जबकि नैस्डैक 100 वायदा लगभग स्थिर रहा। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े वायदा में 81 अंक या लगभग 0.2% की वृद्धि दर्ज की गई।
विधानसभा चुनाव परिणाम 2026
राजनीतिक घटनाक्रमों पर सबकी नजर रहेगी। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: एप्पल को 350 अरब डॉलर से 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने वाले टिम कुक कितने अमीर है?
टिम कुक (Tim Cook) अब एप्पल (Apple) में एक बड़े बदलाव के साथ चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पद छोड़कर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में जाने वाले हैं। करीब 15 साल तक कंपनी की कमान संभालने वाले कुक की जगह मौजूदा हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस (John Ternus) लेंगे। कुक के नेतृत्व में कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 350 अरब डॉलर से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
