Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 29 जुलाई को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स आज हरे निशान पर खुले।
निफ्टी 50 ने 175 अंक या 0.73% की बढ़त के साथ 24,160 पर कारोबार शुरू किया, जबकि बीएसई सेंसेक्स 645.69 अंक या 0.84% की बढ़त के साथ 77,411.61 पर खुला।
आईटी कंपनियों तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर की लिवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ताजा खरीदारी से घरेलू बाजारों को समर्थन मिला।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं, इंटरग्लोब एविएशन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 7.85 प्रतिशत गिरावट में कारोबार कर रहा है। जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट भी नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 87.68 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 755.33 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध खरीदारी की।
मंगलवार को अमेरिकी बाजार
मंगलवार को डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल्स 537.24 अंक या 1.03% बढ़कर 52,747.32 पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.21% की बढ़त हुई और यह 7,428.78 पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 0.22% गिरकर 24,876.91 पर बंद हुआ।
कच्चा तेल
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 4.23% बढ़कर 82.61 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 4.20% बढ़कर 87.62 डॉलर पर ट्रेड कर रहे थे। COMEX पर क्रूड की कीमतें 4.13% गिरकर $82.53 प्रति बैरल पर आ गईं।
बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 69.86 अंक और एनएसई निफ्टी 10.60 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें: SEZ क्या है? आखिर Special Economic Zone कैसे काम करता है?
केंद्र सरकार ने हाल के महीनों में Special Economic Zone (SEZ) से जुड़े नियमों में कई बदलाव किए हैं। 2025 में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए नियमों में संशोधन किए गए थे, जबकि 2026 में भी SEZ Rules में नए बदलाव अधिसूचित किए गए हैं।
सरकार का उद्देश्य भारत में निवेश बढ़ाना, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन देना और देश को वैश्विक सप्लाई चेन का मजबूत हिस्सा बनाना है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर SEZ क्या होता है, यह कैसे काम करता है…
