Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 27 मार्च को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) लाल निशान पर खुले। शुक्रवार को बाजार खुलने पर सेंसेक्स 755 अंक या 1% गिरकर 74,517.93 पर आ गया, जबकि निफ्टी 219 अंक या 0.94% गिरकर 23,086.70 पर आ गया।

दो दिन की तेजी के बाद, वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और अमेरिका-ईरान संघर्ष के बाजारों पर लगातार बने दबाव के चलते यह गिरावट आई। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के निशान से ऊपर बनी रहने और विदेशी फंडों के लगातार बाहर जाने से भी निवेशक जोखिम लेने से कतरा रहे हैं।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, एटरनल, इंटरग्लोब एविएशन और बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा नुकसान में रहीं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, HCL टेक, टेक महिंद्रा और ट्रेंट बढ़त बनाने वाली कंपनियों में शामिल रहीं।

एशियाई बाजार

शुक्रवार को एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई, प्रमुख सूचकांकों में व्यापक बिकवाली का माहौल रहा। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.9% गिरा, जबकि टॉपिक्स सूचकांक 0.4% फिसल गया। दक्षिण कोरिया में अधिक गिरावट दर्ज की गई, जहां कोस्पी सूचकांक 3% और कोस्डैक सूचकांक 1.5% गिर गया। ऑस्ट्रेलिया में भी एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.42% नीचे आ गया।

राम नवमी के अवसर पर गुरुवार को शेयर बाजार बंद रहे।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 1,805.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,429.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

भारतीय शेयर बाजार बुधवार, 25 मार्च को तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 1205.00 अंक या 1.63% बढ़कर 75,273.45 पर पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 394.05 अंक या 1.72% बढ़कर 23,306.45 पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें: नए लेबर कानून के तहत छुट्टी नियमों में बड़ा बदलाव: अर्न्ड लीव और एनकैशमेंट के नियमों में संसोधन, जानें डिटेल

यह भी पढ़ें: लोक सभा सांसदों की संख्या बढ़कर हुई 816 तो वेतन-भत्ते पर सरकार का खर्च कितना बढ़ेगा

Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।