Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 25 मार्च को तेजी के साथ शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी50 (Nifty50) हरे निशान पर खुले। बीएसई सेंसेक्स 1,516.08 अंक या 2.09% बढ़कर 74,212.47 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 346 अंक या 1.54% बढ़कर शुरुआती कारोबार में 22,858.65 पर कारोबार कर रहा था।
कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान से सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले सत्र की तेजी बरकरार रही।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट और इटर्नल के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में रहे।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.95 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (Flls) मंगलवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 8,009.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,867.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एशियाई बाजार
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों ने बुधवार को सकारात्मक शुरुआत की। जापान का निक्केई 225 और टॉपिक्स दोनों 2% से अधिक चढ़े, वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 2.5% बढ़ा और कोस्डैक में भी 1.5% की मामूली बढ़त दर्ज की गई। ऑस्ट्रेलिया में, एसएंडपी/एएसएक्स 200 शुरुआती कारोबार में 1% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।
कल तेजी के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
मंगलवार को निफ्टी 399.75 अंक या 1.78% बढ़कर 22,912.40 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 1,372.06 अंक या 1.89% बढ़कर 74,068.45 पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच भारत कैसे मैनेज कर रहा है LPG?
भारत की रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी (LPG) का बड़ा हिस्सा विदेशों से आता है। देश अपनी कुल एलपीजी जरूरत का करीब 60% आयात करता है। इसमें से अधिकांश पश्चिम एशिया के देशों कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब से आता रहा है। PIB के अनुसार, इन आयातों का लगभग 90% समुद्री मार्ग से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज होकर भारत पहुंचता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
