Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में 25 फरवरी 2026, बुधवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 558.79 अंक बढ़कर 82,784.71 पर पहुंच गया और निफ्टी 157.05 अंक चढ़कर 25,581.70 पर पहुंच गया। आईटी शेयर में खरीदारी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान तेजी की मुख्य वजह रही।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, पावर ग्रिड और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई आईटी सूचकांक शुरुआती कारोबार 2.08 प्रतिशत चढ़कर 29,850.09 पर कारोबार कर रहा था। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण होने वाले व्यवधान की चिंताओं के बीच मंगलवार को आईटी शेयर में भारी गिरावट आई थी।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग उल्लेखनीय रूप से बढ़त में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.76% की बढ़त के साथ 71.31 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (Flls) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 102.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,161.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

मंगलवार, 24 फरवरी को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार

इससे पहले मंगलवार, 24 फरवरी को Sensex 1068 अंकों की गिरावट के साथ 82,225.92 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 288.35 अंक की गिरावट के साथ 25,424.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

यहां भी पढ़ें: EPF Interest Rate Update: होली से पहले आ सकती है बड़ी खबर, CBT मीटिंग में होगा ब्याज दर पर निर्णय

Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।