Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले। निफ्टी 50 196 अंक या 0.83% बढ़कर 23,855 पर खुला। बीएसई सेंसेक्स 596 अंक या 0.79% बढ़कर 75,915 पर खुला।
पश्चिम एशिया संघर्ष के शीघ्र समाप्त होने की उम्मीदों के बीच तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों में आई तेजी के अनुरूप घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को यह तेजी दिखी।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो और इटर्नल के शेयर तेजी में रहे। वहीं ट्रेंट, इन्फोसिस, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 105.7 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,597.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशियाई बाजार
गुरुवार को एशिया-प्रशांत बाजारों में तेजी देखी गई। जापान का निक्केई सूचकांक 1% से अधिक बढ़ा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक शुरुआती कारोबार के दौरान 1% से अधिक चढ़ गया।
अमेरिकी बाजार
वॉल स्ट्रीट 20 मई को बढ़त के साथ बंद हुआ। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 645 अंक या 1.31% बढ़कर 50,009.35 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 1.08% की बढ़त दर्ज की गई और यह 7,432.97 पर स्थिर हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 1.54% चढ़कर 26,270.36 पर बंद हुआ।
कच्चा तेल
आज शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में तेजी आई। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.78% बढ़कर 99.03 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि ब्रेंट क्रूड में 0.73% की वृद्धि हुई और यह उसी स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स बुधवार को 117.54 अंक और निफ्टी 41 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें : ITR-1 से ITR-U तक जारी, जानें डाउनलोड से लेकर फाइलिंग तक का पूरा प्रोसेस
आयकरदाताओं के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने असेसमेंट ईयर 2026-27 (AY 2026-27) यानी फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए सभी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म नोटिफाई कर दिए हैं। विभाग ने ITR-1 से ITR-4 फॉर्म 30 मार्च को जारी किया था, जबकि ITR-2, ITR-3, ITR-5, ITR-6, ITR-7 और अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने के लिए ITR-U फॉर्म 12 मई को नोटिफाई किए गए। यहां पढ़ें पूरी खबर…
[ Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी। ]
