Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 58.89 अंक गिरकर 77,649.63 पर आ गया; निफ्टी 22.45 अंक गिरकर 24,216.05 पर पहुंचा।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट की मुख्य वजह ब्लू-चिप HDFC बैंक में गिरावट और विदेशी फंड की लगातार निकासी रही। बाजार के एक एक्सपर्ट के अनुसार, US-Iran तनाव बढ़ने से भी ‘रिस्क-ऑफ’ (जोखिम से बचने का) माहौल बना, जिससे इक्विटी में निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों का हाल

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, सन फार्मा और मारुति जैसे शेयरों में गिरावट रही। एचडीएफसी बैंक के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई, क्योंकि बैंक की तिमाही कमाई मार्जिन के मोर्चे पर उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक जैसे शेयरों में बढ़त रही।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को 1,121.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत गिरकर 88.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का KOSPI 3.68 प्रतिशत उछला, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 2.41 प्रतिशत चढ़ा और शंघाई का SSE कंपोजिट इंडेक्स 0.62 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

सोमवार को सेंसेक्स 442.93 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 77,708.52 पर बंद हुआ। निफ्टी 95.80 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 24,238.50 पर बंद हुआ।

कच्चा तेल

कच्चे तेल की कीमतों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 0.38% गिरकर 88.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 0.05% गिरकर 82.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: 60% बढ़ा भारत का क्रूड ऑयल आयात बिल

भारत का कच्चे तेल का आयात बिल मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तेजी से बढ़ा है। पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रोविजनल आंकड़ों के अनुसार, सालाना आधार पर (YoY) देश का क्रूड ऑयल आयात बिल 60% से अधिक बढ़ गया, जबकि आयात की मात्रा (वॉल्यूम) में हल्की गिरावट दर्ज की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर…

[Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।]