Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) लाल निशान पर खुले।

निफ्टी 50 203.25 अंक या 0.84% ​​गिरकर 23,964.75 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 719.13 अंक या 0.93% गिरकर 76,690.85 पर खुला।

आईटी शेयरों में दबाव

आज टेक सेक्टर में भारी गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी IT इंडेक्स 6% गिर गया है और इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसे बड़े टेक शेयरों में 7% तक की गिरावट आई है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म एक्सेंचर ने एक साल में दूसरी बार अपने रेवेन्यू गाइडेंस में कटौती की है। इसके चलते, रात भर में भारतीय टेक शेयरों के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (ADRs) में भी भारी गिरावट आई।

सभी सेक्टरल इंडेक्स में निफ्टी IT इंडेक्स सबसे ज़्यादा गिरा, जिसमें 5.85% की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज़्यादा नुकसान इन्फोसिस को हुआ, जिसके शेयरों में 8% की गिरावट आई। इसके बाद Mphasis, TCS, टेक महिंद्रा, HCL टेक्नोलॉजीज, LTM (LTI माइंडट्री) और कई अन्य IT शेयरों में भी गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस के शेयर में आठ प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर छह प्रतिशत टूटा। वहीं टेक महिंद्रा का पांच प्रतिशत और एचसीएल टेक का 4.9 प्रतिशत की गिरावट में रहा। एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं एनटीपीसी, भारती एयरटेल, ट्रेंट और पावर ग्रिड के शेयर में तेजी रही। बीएसई का सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांक 5.38 प्रतिशत टूटा

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.11 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) गुरुवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,025.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स गुरुवार को 254.36 अंक और निफ्टी 82.30 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

कच्चा तेल

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स में 0.77% की गिरावट आई और यह 76.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 80 डॉलर के मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण स्तर से नीचे कारोबार कर रहे हैं। कॉमेक्स पर, कच्चे तेल की कीमतों में 0.77% की गिरावट आई और यह 76.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें: जब दुनिया में कच्चा तेल सस्ता था, तब भारत में पेट्रोल-डीजल कितने में बिक रहा था?

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने मई 2026 में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए यह फैसला लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…