Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में बीएससी सेंसेक्स 106.34 अंक की तेजी के साथ 83,840.59 अंक के आस पास कारोबार कर रहा था। वही एनएससी निफ्टी 39.70 अंक की तेजी के साथ 25,859.05 अंक के आस पास कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंडिगो, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, आईटीसी, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस के शेयर में गिरावट रही। दूसरी ओर, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भारती एयरटेल और एनटीपीसी के शेयर फायदे में रहे।
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तीन प्रतिशत और जापान के निक्की 225 में करीब एक प्रतिशत की बढ़त रही। हांगकांग और चीन के बाजार चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों के कारण बंद रहे। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.61 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 1,154.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 440.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स 283.29 अंक की तेजी के साथ 83,734.25 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, एनएससी निफ्टी भी 93.95 अंक की तेजी के साथ 25,819.35 अंक पर बंद हुआ था।
यहां भी पढ़ें: ओला इलेक्ट्रिक के CEO भाविश अग्रवाल को मिली बड़ी राहत: बॉम्बे हाई कोर्ट ने डिटेंशन वारंट पर लगाई रोक, शेयर में उछाल
यहां भी पढ़ें: किसानों के लिए लॉन्च हुआ AI बेस्ड ‘भारत विस्तार’: एक कॉल में मिलेगी मौसम, मंडीभाव और खेती की पूरी जानकारी
Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
