Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले।
सेंसेक्स 88 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ 76,896.48 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 13.55 अंक या 0.06% की बढ़त के साथ 24,002.70 पर था।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से ट्रेंट, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक और इटर्नल के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और अडानी पोर्ट्स के शेयर में गिरावट रही।
एशियाई बाजारों का हाल
समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 बढ़त में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.44 डॉलर प्रति बैरल के आसापास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 749.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
सेंसेक्स मंगलवार को 544.15 अंक और निफ्टी 135.25 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
कच्चा तेल
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.68% बढ़कर 76.57 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स आज सुबह 0.67% की बढ़त के साथ 79.49 डॉलर पर ट्रेड कर रहे थे, जो अभी भी 80 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे है। COMEX पर क्रूड की कीमतें 0.67 फीसदी बढ़कर 76.56 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही थीं।
यह भी पढ़ें: जब दुनिया में कच्चा तेल सस्ता था, तब भारत में पेट्रोल-डीजल कितने में बिक रहा था?
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने मई 2026 में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए यह फैसला लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
