Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 17 अगस्त को लाल निशान पर खुला। दोनों प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स गिरावट के साथ खुले। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच बाजार में ये गिरावट देखने को मिली।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 284.85 अंक टूटकर 77,717.05 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 69.25 अंक की गिरावट के साथ 24,297.05 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाइटन के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।
एशियाई बाजार में दिखा मिला-जुला कारोबार
जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.4% ऊपर चढ़ा, जबकि टॉपिक्स में 0.11% की गिरावट आई। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ़्यूचर्स 25,247 पर ट्रेड कर रहा था, जो बेंचमार्क के पिछले बंद भाव 25,116.85 से ऊपर है। दक्षिण कोरियाई बाजार छुट्टी के कारण बंद हैं।
कच्चा तेल
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.45% गिरकर 82.04 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.14% गिरकर 88.40 डॉलर पर ट्रेड कर रहे थे। COMEX पर क्रूड की कीमतें 0.44% गिरकर 82.04 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही थीं।
FII, DII डेटा
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 508.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, NSE पर उपलब्ध शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 14 अगस्त, 2026 को 356.40 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे। निफ्टी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 24,366 पर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स 0.091 फीसदी की गिरावट के साथ 78,009.25 के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें: Jefferies ने इन शेयरों पर दी ‘BUY’ रेटिंग
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने एमसीएक्स , गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स और नायका के बारे में पॉजिटिव राय दी है, ब्रोकरेज फर्म प्रत्येक स्टॉक के लिए अलग-अलग विकास कारकों को देखती है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
