Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 185.77 अंक चढ़कर 77,400.40 पर पहुंचा। वही, निफ्टी 42.15 अंक बढ़कर 24,132.60 पर पहुंचा।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस प्रमुख बढ़त वाली कंपनियों में शामिल थीं। एटरनल, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं।

ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत गिरकर 84.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा, “क्रूड की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव न होने और ग्लोबल बाजारों के स्थिर रहने के कारण, हमारे बाजार के सकारात्मक रुख के साथ एक सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। आने वाले दिनों में कई कंपनियों के Q1 नतीजे आने वाले हैं, ऐसे में बाजार नतीजों पर प्रतिक्रिया दे सकता है।”

एशियाई बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में गुरुवार का कारोबार मिला-जुला रहा। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 खुलते ही 3% गिर गया, जबकि टोपिक्स में 1.16% की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5.8% नीचे आया और स्मॉल-कैप कोस्डैक में 3.9% की भारी गिरावट दर्ज की गई। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ़्यूचर्स का भाव 24,829 पर था, जो बुधवार के 24,681.1 के क्लोजिंग भाव से ज्यादा है।

कच्चा तेल

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.69% बढ़कर 80.15 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.49% बढ़कर 85.37 डॉलर पर ट्रेड कर रहे थे। COMEX पर क्रूड की कीमतें 0.6% बढ़कर 80.08 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही थीं।

एक्सिस डायरेक्ट के रिसर्च हेड राजेश पलविया ने कहा, “रात भर में US बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें S&P 500 में 0.38 प्रतिशत और नैस्डैक में 0.62 प्रतिशत की बढ़त हुई। इसे मेगा-कैप टेक्नोलॉजी शेयरों में मजबूती और US के कम होलसेल महंगाई आंकड़ों का समर्थन मिला, जिससे पॉलिसी को और सख्त करने की चिंताएं कम हुईं।”

एक्सचेंज के डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 735.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 77,185.43 पर बंद हुआ। निफ्टी 26.45 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 24,078.50 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: डीजल और ATF एक्सपोर्ट पर सरकार ने बढ़ाया टैक्स

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के बाद भारत ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में भारी बढ़ोतरी की है।

डीजल एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स 8.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 15.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि ATF एक्सपोर्ट पर लेवी लगभग दोगुनी होकर 7.5 रुपये प्रति लीटर से 14.5 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर…