Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी (NSE Nifty50) और 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (Bse Sensex) हरे निशान पर खुले।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़कर 73,151 अंक के स्तर पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 100 से अधिक अंक बढ़कर 22,730 अंक पर पहुंच गया।

हालांकि, कारोबार आगे बढ़ने के साथ बाजार की तेजी और तेज हो गई। सुबह 11:27 बजे तक सेंसेक्स 1,064 अंक से अधिक उछलकर 73,846.80 अंक पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 306 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 22,929.60 अंक पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से ज्यादातर के शेयरों में तेजी देखने को मिली। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। इन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से बाजार को तेजी बनाए रखने में मदद मिली।

हालांकि, सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त नहीं रही। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट और पावर ग्रिड के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। यानी बाजार में तेजी के बीच भी कुछ कंपनियों के शेयरों पर दबाव बना रहा।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में जापान का निक्केई 225 सूचकांक 3.8% गिर गया, जबकि टॉपिक्स (Topix) में 1.8% की गिरावट आई।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) सूचकांक बाजार खुलते ही 6.8% लुढ़क गया, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक (Kosdaq) में 7% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 सूचकांक 0.42% नीचे रहा।

ब्रेंट क्रूड ऑयल

आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में 1% से अधिक की गिरावट आई, जिससे ब्रेंट क्रूड ऑयल 104.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 1% गिरकर 94.17 डॉलर प्रति बैरल पर रहे।

यह भी पढ़ें: 21 अक्टूबर को खुलेगा जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO

जियो के आईपीओ के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी खुशखबरी दी है। जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आईपीओ सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने घोषणा की है कि उसकी प्रमुख डिजिटल सब्सिडियरी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने अपने आईपीओ के लिए अहमदाबाद के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास रेड हियरिंग प्रोस्पेक्टस दाखिल कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…