Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 15 जून को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) लाल निशान पर खुले।
एनएसई निफ्टी 50 ने 356 अंक या 1.51% की बढ़त के साथ 23,979 पर कारोबार शुरू किया, जबकि बीएसई सेंसेक्स 1,189.61 अंक या 1.58% की उछाल के साथ 76,717 पर खुला।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता होने की घोषणा करने के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से घरेलू बाजारों को समर्थन मिला।
अमेरिका और ईरान ने 107 दिन चले युद्ध को समाप्त करने और वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने पर सहमति जताई है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर रविवार को इसकी घोषणा की।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। केवल सन फार्मा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,082.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशियाई बाजार
कोस्पी इंडेक्स 7.01% बढ़ा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 3.25% की बढ़त के साथ खुला। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 3.4% और टॉपिक्स इंडेक्स 1.8% ऊपर रहा। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 24,376 पर बंद हुआ, जो इंडेक्स के पिछले बंद भाव 24,249.29 से अधिक था।
अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स में उछाल
ट्रंप द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के समझौते की घोषणा के बाद सोमवार को अमेरिकी बेंचमार्क वायदा बाजार में तेजी आई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े वायदा में 342 अंक या 0.7% की वृद्धि हुई। एसएंडपी 500 वायदा में 0.9% की वृद्धि हुई, जबकि नैस्डैक 100 वायदा में 1.4% की उछाल आई।
यह भी पढ़ें: जब दुनिया में कच्चा तेल सस्ता था, तब भारत में पेट्रोल-डीजल कितने में बिक रहा था?
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने मई 2026 में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए यह फैसला लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
