Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 553 अंक उछलकर 77,603.57 पर पहुंचा; निफ्टी 148.15 अंक बढ़कर 24,198.40 पर पहुंचा। पिछले सत्र में बैंक शेयरों में भारी गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में यह सुधार हुआ है।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों का हाल

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रमुख रूप से बढ़त बनाने वाले शेयरों में शामिल थे। इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा गिरावट वाले शेयरों में शामिल थे।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 7.66 प्रतिशत चढ़ा। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई का SSE कंपोजिट इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, एक्सिस डायरेक्ट के रिसर्च हेड राजेश पालविया ने कहा, “रात भर में वैश्विक संकेत काफी हद तक सकारात्मक रहे। अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें S&P 500 में 0.38 प्रतिशत और नैस्डैक में 0.90 प्रतिशत की बढ़त हुई। जून के CPI आंकड़े उम्मीद से कम रहे, जिससे फेडरल रिजर्व की नीति के अधिक नरम होने की उम्मीदें मजबूत हुईं।”

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने पर प्रस्तावित 20 प्रतिशत ट्रांजिट शुल्क वापस लेने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गई। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1 प्रतिशत बढ़कर 85.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 739.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ-टेक फर्म ‘एनरिच मनी’ के CEO पोनमुडी आर ने कहा, “उम्मीद से कम महंगाई दर के आंकड़ों ने इस बात को और पुख्ता किया है कि फेडरल रिजर्व आने वाले महीनों में कम सख्त मॉनेटरी पॉलिसी अपना सकता है। इससे जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के बावजूद ग्लोबल रिस्क एसेट्स को कुछ राहत मिल सकती है।”

कच्चा तेल

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 1.42% बढ़कर 80.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.83% बढ़कर 86.28 डॉलर पर कारोबार कर रहे थे, जो 85 डॉलर के मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। कॉमेक्स पर, कच्चे तेल की कीमतें 1.4% बढ़कर 80.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें: Bharti Airtel Dividend: 24 रुपये प्रति शेयर मिलेगा फाइनल डिविडेंड

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयरधारकों के लिए अहम खबर है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित फाइनल डिविडेंड को लेकर रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। पात्र शेयरधारकों को 24 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर…

[Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।]