Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 13 अक्टूबर को तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स में लगभग 380 अंकों या 0.5% की बढ़त हुई है और यह लगभग 72,290 अंकों पर पहुंच गया है। निफ्टी में भी 0.5% की बढ़त हुई और यह 22,470 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
आईटी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई, जिसमें एचसीएलटेक के शेयर 4.8% चढ़े। टीसीएस के शेयरों में 4.4% की बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में क्रमशः 2.6% और 1.9% की वृद्धि हुई।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक के शेयर करीब पांच प्रतिशत चढ़े। कंपनी के वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफे में 21.18 प्रतिशत की वृद्धि की सूचना देने के बाद इसके शेयर में तेजी आई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और ट्रेंट के शेयर में भी बढ़त रही। वहीं, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, मारुति और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट रही।
एशियाई बाजार
एशियाई बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुले। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.2% गिरा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 3.3% लुढ़क गया, वहीं स्मॉल-कैप कोस्डैक इंडेक्स में 2.49% की गिरावट आई। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.33% नीचे रहा।
ब्रेंट क्रूड ऑयल
शुरुआती कारोबार में मंगलवार को क्रूड ऑयल की कीमतें पिछले बंद भाव से थोड़ी कम रहीं; ब्रेंट क्रूड ऑयल 106.05 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 1.4% गिरकर 93.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
अमेरिकी डॉलर
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 102.44 पर ट्रेड कर रहा था। यह इंडेक्स प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी का आकलन करता है। इस बास्केट में ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक और अन्य मुद्राएं शामिल हैं। 12 अक्टूबर को भारतीय रुपया US डॉलर के मुकाबले 95.78 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान
भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार को लेकर अच्छी खबर है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। यानी अब आईएमएफ को उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था पहले के अनुमान से ज्यादा तेजी से बढ़ेगी। इसकी वजह “मजबूत घरेलू मांग और सर्विस सेक्टर की अच्छी एक्टिविटी से मिली उम्मीद से बेहतर रफ्तार” है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
