Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ शुरुआत हुई। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 75.64 अंक चढ़कर 74,614.51 पर पहुंचा; निफ्टी 17.10 अंक बढ़कर 23,391.10 पर पहुंच गया।

हालांकि, बाद में बाजार में गिरावट आई, 9:34AM तक सेंसेक्स 181.56 अंक गिरकर 74,377.68 पर पहुंचा; निफ्टी 57.00 अंक बढ़कर 23,313.70 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे। वहीं एशियन पेंट्स, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 106.6 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,959.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 1.92 प्रतिशत और निफ्टी 1.83 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ था।

एशियाई बाजार

बुधवार को एशियाई-प्रशांत बाजारों की शुरुआत कमजोर रही और अधिकांश प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.52% गिरा, जबकि व्यापक टॉपिक्स सूचकांक में 0.28% की मामूली बढ़त हुई। दक्षिण कोरिया में कोस्पी सूचकांक 2.15% और स्मॉल-कैप कोस्डैक सूचकांक 0.74% फिसला। ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 सूचकांक भी शुरुआती कारोबार में 0.56% नीचे रहा।

अमेरिकी बाजार

मंगलवार के सत्र में वॉल स्ट्रीट में गिरावट दर्ज की गई, एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट दोनों अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गए। एसएंडपी 500 में 0.16% की गिरावट आई, जबकि तकनीकी शेयरों से युक्त नैस्डैक कंपोजिट में 0.71% की गिरावट आई। इसके विपरीत, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज सकारात्मक दायरे में बना रहा और 56.09 अंक या 0.11% की बढ़त दर्ज की।

यह भी पढ़ें: तेल, सोना, विदेश यात्रा… आखिर क्यों इन पर खर्च घटाने को कह रहे हैं पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और सोने पर खर्च कम करने की अपील की, ताकि भारत के घटते विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) पर दबाव कम किया जा सके। यहां पढ़ें पूरी खबर…