Stock Market Today : कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते भारतीय पूंजी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुले। निफ्टी 50 40 अंक या 0.16% गिरकर 24,432 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 129 अंक या 0.16% गिरकर 78,025.75 पर खुला।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, टाइटन और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त में रहे।
एशियाई बाजार में मिला जुला कारोबार
जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.17% गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.17% चढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ़्यूचर्स 25,533 पर ट्रेड कर रहा था, जो बेंचमार्क के पिछले बंद भाव 25,652.82 से नीचे था।
अमेरिकी बाजार का हाल
मंगलवार को S&P 500 इंडेक्स 0.32% गिरकर 7,728.20 पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 0.60% गिरकर 26,445.45 पर आ गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 184.13 अंक या 0.34% गिरकर 53,791.85 पर बंद हुआ।
क्रूड ऑयल
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.88% बढ़कर 83.93 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.80% बढ़कर 89.62 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले 12 घंटों में इसमें 4% की बढ़त हुई। COMEX पर कच्चे तेल की कीमतें 0.89% बढ़कर 83.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही थीं।
FII, DII डेटा
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 258.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर, NSE पर उपलब्ध शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 11 अगस्त, 2026 को 24.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
मंगलवार को कैसा रहा था शेयर बाजार
आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी वाले दिन यानी मंगलवार, 11 अगस्त को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388 अंकों की गिरावत के साथ 78,154.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 78,509.77 के ऊपरी स्तर तक गया और 78,048.26 तक फिसला। वहीं, NSE का निफ्टी 112 अंकों की गिरावट के साथ 24,471 के लेवल पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें: Bond Market क्या होता है?
किसी कंपनी को जब नया प्लांट लगाना हो, कारोबार बढ़ाना हो, तो उसे बड़ी रकम की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आमतौर पर लोगों को लगता है कि कंपनियां बैंक से लोन लेती होंगी। लेकिन हकीकत यह है कि कई बड़ी कंपनियां बैंक से कर्ज लेने के बजाय बॉन्ड जारी करके निवेशकों से पैसा जुटाती हैं।
आखिर ऐसा क्यों होता है? बॉन्ड मार्केट क्या है, यह कैसे काम करता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं…
[Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।]
