Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 854.68 अंक या 1.11% गिरकर 76,473.51 पर आ गया, जबकि निफ्टी 235 अंक या 0.97% गिरकर 23,941.15 पर आ गया।
पश्चिम एशिया युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता न हो पाने के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में यह भारी गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाइटन, इंटरग्लोब एविएशन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इटर्नल, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। केवल एनटीपीसी और एचसीएल टेक के शेयर में तेजी रही।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 105.7 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 4,110.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशियाई बाजार
सोमवार को (शुरुआती घंटों में) एशियाई बाजारों में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 225 0.81% चढ़ा, जबकि टॉपिक्स 0.32% की बढ़त के साथ दक्षिण कोरिया का कोप्सी 3.67% चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, वहीं कोस्डैक में मामूली तेजी आई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.71% गिर गया।
अमेरिकी बाजार
सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी शेयर वायदा बाजार में गिरावट देखी गई। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े वायदा बाजार में 189 अंकों या 0.3% की गिरावट आई।
शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। नैस्डैक कंपोजिट 1.71% या 440.88 अंक बढ़कर 26,247.08 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 0.84% या 61.82 अंक बढ़कर 7,398.93 पर स्थिर हुआ। वहीं, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 12.19 अंक या 0.02% बढ़कर 49,609.16 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की सोना ना खरीदने की अपील के बाद गोल्ड स्टॉक्स में गिरावट
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार खुलते ही ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। टाइटन, कल्याण ज्वैलर्स और सेनको गोल्ड जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। माना जा रहा है कि इसकी सबसे बड़ी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वह अपील है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से अगले एक साल तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचने को कहा। इसी आशंका के चलते बाजार खुलते ही निवेशकों ने इन शेयरों से दूरी बनानी शुरू कर दी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
