Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 303.73 अंक चढ़कर 74,222.49 पर पहुंचा; निफ्टी 85.40 अंक बढ़कर 23,327.50 पर पहुंचा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और ट्रेंट के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं टाटा स्टील, इटर्नल लिमिटेड, अडानी पोर्ट्स और टेक महिंद्रा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 91.90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 4,566.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशियाई बाजार
पश्चिमी एशिया में तनाव के चलते बुधवार को एशिया-प्रशांत बाजारों में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। जापान का निक्केई 225 0.71% गिरा, जबकि टॉपिक्स 0.30% फिसल गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.31% और स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.67% नीचे रहा। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 24,441 पर था, जो इंडेक्स के पिछले बंद भाव 24,565.90 से कम था।
अमेरिकी बाजार
बुधवार को अमेरिकी बेंचमार्क बाजारों के वायदा भाव में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिका ने एक दिन पहले अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में ईरान के खिलाफ “आत्मरक्षा हमले” किए थे। एसएंडपी 500 और नैस्डैक 100 दोनों के वायदा भाव में 0.3% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े वायदा भाव में 161 अंकों या 0.3% की गिरावट आई।
सेंसेक्स मंगलवार को 394.50 अंक और निफ्टी 119.10 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें: जब दुनिया में कच्चा तेल सस्ता था, तब भारत में पेट्रोल-डीजल कितने में बिक रहा था?
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने मई 2026 में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए यह फैसला लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
