Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले।

निफ्टी 50 में 177.35 अंक या 0.74% की बढ़त दर्ज करते हुए 24,140.15 पर कारोबार खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स में 638.26 अंक या 0.83% की बढ़त के साथ 77,380.08 पर कारोबार खुला।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का शेयर करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी चार प्रतिशत से अधिक , जापान का निक्की-225 सूचकांक 1.91 प्रतिशत, चीन का एसएसई कंपोजिट 0.76 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 1.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 76.55 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 532.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

कच्चा तेल

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.28% गिरकर 71.89 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.34% गिरकर 76.04 डॉलर पर ट्रेड कर रहे थे, जो 75 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर था। COMEX पर, कच्चे तेल की कीमतें 0.32% गिरकर 71.85 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही थीं।

US डॉलर

US डॉलर इंडेक्स (DXY), जो छह विदेशी मुद्राओं के बास्केट के मुकाबले डॉलर की वैल्यू मापता है, 0.02% गिरकर 100.92 पर ट्रेड कर रहा था। यह इंडेक्स प्रमुख मुद्राओं की तुलना में US डॉलर की मजबूती या कमजोरी का आकलन करता है।

यह भी पढ़ें: Mis-selling क्या होती है? वित्तीय उत्पादों की बिक्री से जुड़े RBI के नए नियम समझिए

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों और रेगुलेटेड एंटिटीज द्वारा वित्तीय उत्पादों या सेवाओं की बिक्री से जुड़े नियम कड़े कर दिए। इस कदम का उद्देश्य लेंडर्स द्वारा फाइनेंशियल प्रोडक्ट की गलत बिक्री को रोकना, गलत मार्केटिंग तरीकों पर रोक लगाना और कस्टमर की सहमति, डिस्क्लोजर और बिक्री के तरीकों के नियमों को कड़ा करना है। यहां पढ़ें पूरी खबर…