Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले। निफ्टी 50 116 अंक या 0.49% बढ़कर 23,892 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 358 अंक या 0.47% बढ़कर 76,989 पर खुला।
दोपहर 12:30PM तक सेंसेक्स 744.67 अंक की तेजी के साथ 77,383.98 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा है। वही, निफ्टी 235.05 अंक की तेजी के साथ 24,008.70 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं सन फार्मा, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.11 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (Flls) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,711.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (Dlls) ने 955.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एशियाई बाजार
गुरुवार सुबह एशियाई सूचकांकों में तेजी के साथ शुरुआत हुई, क्योंकि निवेशक अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह से चल रहे नाजुक संघर्ष विराम पर नजर रख रहे हैं, जिससे निवेशकों में अनिश्चितता बनी हुई है। जापान का निक्केई 225 1.65% बढ़ा, जबकि टॉपिक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.68% बढ़ा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 1.14% ऊपर रहा। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स गुरुवार के बंद भाव 25,752.40 की तुलना में 25,900 पर बंद हुआ।
कच्चा तेल
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स में 0.14% की गिरावट आई और यह 98.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स आज सुबह 96.64 डॉलर पर स्थिर रहा। कॉमेक्स पर, कच्चे तेल की कीमतों में 0.49% की वृद्धि हुई और यह 98.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
यह भी पढ़ें: 60 नहीं 50 की उम्र में रिटायर होना चाहते हैं?
अगर कोई निवेशक 60 साल की बजाय 50 साल की उम्र में रिटायर होना चाहता है, तो उसके लिए केवल नियमित निवेश ही नहीं बल्कि हर वर्ष निवेश की राशि बढ़ाना भी बेहद अहम हो जाता है। यहीं पर स्टेप-अप SIP की रणनीति काम आती है। स्टेप-अप SIP कैलकुलेटर यह समझने में मदद करता है कि फिक्स्ड SIP और हर वर्ष बढ़ने वाली SIP के बीच लंबे समय में कितना बड़ा फर्क आ सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
