Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse N
ifty) हरे निशान पर खुले। निफ्टी 50 122 अंक या 0.52% बढ़कर 23,670 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 406 अंक या 0.54% बढ़कर 75,182 पर खुला।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट रही।
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.15 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 21,105.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
अमेरिकी बाजार
अमेरिकी शेयर बाजार के बेंचमार्क से जुड़े वायदा भावों में मामूली बदलाव आया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज वायदा भाव में 30 अंकों की मामूली गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी 500 वायदा और नैस्डैक-100 वायदा दोनों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
कच्चा तेल
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स में लगभग 2.9% की वृद्धि हुई और यह 89.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स में आज सुबह 1.12% की वृद्धि के साथ 93.08 डॉलर पर कारोबार हुआ। कॉमेक्स पर, कच्चे तेल की कीमतों में 1.28% की गिरावट आई और यह 87.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स शुक्रवार को 1,092.06 अंक और निफ्टी 359.40 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें: 1 जून से बदल गए ये 5 बड़े नियम
आज से जून का महीना शुरू हो गया है। महीने की शुरुआत होते ही कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका असर आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक पर पड़ सकता है। इसमें यूपीआई लेन-देन में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नया नियम लागू होने से लेकर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी तक शामिल है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
