Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 449 अंक यानी 0.59% चढ़कर 76,142.03 पर पहुंच गया। निफ्टी 106 अंक यानी 0.45% की तेजी के साथ 23,546.85 पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स के शेयरों में इंडिगो सबसे आगे रहा, जिसमें 2.46% की तेजी आई। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (1.54%), आईसीआईसीआई बैंक (1.36%), बजाज फाइनेंस (1.13%) और इंफोसिस (1.04%) का नंबर रहा।
दूसरी ओर, पावर ग्रिड में 1.33% की गिरावट आई। इसके अलावा एनटीपीसी (1.24%), सन फार्मा (0.91%) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (0.43%) भी नीचे रहे। आईटीसी के शेयरों में भी मामूली गिरावट देखी गई।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहा। अमेरिकी शेयर बाजारों में नैस्डैक कम्पोजिट और एसएंडपी 500 सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज बढ़त के साथ बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव मामूली बढ़त के साथ 104.8 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,114.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सेंसेक्स सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ 1,233.25 अंक चढ़कर और निफ्टी 387.70 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें: LTCG टैक्स में बदलाव पर विचार करेगी सरकार – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को माना कि शेयर बाजार में निवेश करने वाले आम लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं। निवेशक शेयरों की बढ़ती कीमतों और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि निवेशकों की इन चिंताओं पर सरकार ध्यान देगी और सभी पक्षों की बात सुनेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
