Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 204 अंक या 0.27% गिरकर 72,439.20 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 69.35 अंक या 0.31% गिरकर 22,533.70 पर आ गया।
घरेलू एवं वैश्विक मौद्रिक परिस्थितियों में लंबे समय तक सख्ती बने रहने की बढ़ती संभावना, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईटीसी, अडानी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर में तेजी रही।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (Flls) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 6,121.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशियाई मार्केट
एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले, जापान का निक्केई 225 0.4% गिर गया, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.35% फिसल गया और ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 0.4% गिर गया।
कच्चा तेल
8 अक्टूबर को तेल की कीमतों में वृद्धि हुई, ब्रेंट क्रूड 1.35% बढ़कर 101.55 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि अमेरिकी क्रूड 1.2% बढ़कर 89.42 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड
ट्रेजरी यील्ड में तेजी से हुई बढ़ोतरी का असर निवेशकों की सोच पर पड़ा, जिससे यूएस इक्विटी पर दबाव बना। 10-साल की US ट्रेजरी यील्ड बढ़कर 5.3% हो गई, जबकि 30-साल की यील्ड बढ़कर 5.7% हो गई।
यूएस मार्केट
बुधवार, 7 अक्टूबर को वॉल स्ट्रीट गिरावट के साथ बंद हुआ, क्योंकि हालिया बढ़त के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की। S&P 500 में 0.2% की गिरावट आई, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 340 अंक से ज्यादा यानी 0.7% गिर गया। नैस्डैक कम्पोजिट में भी 0.2% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यूएस के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों में कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ।
यह भी पढ़ें: Paytm Payments Bank को RBI ने शेड्यूल्ड बैंकों की लिस्ट से हटाया
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द करने के बाद उसे मान्यता प्राप्त शेड्यूल्ड बैंकों की लिस्ट से आधिकारिक तौर पर हटा दिया है। आरबीआई ने इस साल अप्रैल में नियमों का पालन न करने के कारण पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर…
