Share Market Holiday: शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वाले लोगों के लिए आज की यह खबर काफी काम की है। बता दें कि 28 मई 2026 को बकरीद की वजह से शेयर बाजार की छुट्टी है। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके बाद, शेयर बाजार 29 मई को ट्रेडिंग के लिए खुलेगा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज भी रहेगा सुबह के कारोबार में बंद

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी बकरीद की वजह से सुबह के कारोबार में ट्रेडिंग नहीं होगी।

शेयर बाजार हॉलिडे 2026 की लिस्ट

क्रमांकतारीखदिनछुट्टी
126 मार्चगुरुवारराम नवमी
231 मार्चमंगलवारमहावीर जयंती
33 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
414 अप्रैलमंगलवारडॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती
51 मईशुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
628 मईगुरुवारबकरी ईद
726 जूनशुक्रवारमुहर्रम
814 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी
92 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
1020 अक्टूबरमंगलवारदशहरा
1110 नवंबरमंगलवारदिवाली – बालीप्रतिपदा
1224 नवंबरमंगलवारप्रकाश गुरुपर्व गुरु नानक देव
1325 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 141.90 अंक यानी 0.19 प्रतिशत टूटकर 75,867.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 76,224.68 अंक तक गया और नीचे में 75,748.21 अंक तक आया। सेंसेक्स में शामिल 20 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 10 में गिरावट रही। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 6.55 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 23,907.15 अंक पर रहा।

यह भी पढ़ें: सैलरी मैनेजमेंट का स्मार्ट तरीका

सैलरी आते ही 50/30/20 के नियम को बजट बनाने का आसान और लोकप्रिय तरीका माना जाता है। यह नियम आपकी मंथली सैलरी को तीन हिस्सों में बांटकर खर्च और बचत को संतुलित करने में मदद करता है। इस नियम के अनुसार आपकी कमाई का 50% जरूरी खर्चों पर, 30% लाइफस्टाइल खर्चों पर और 20% बचत या निवेश के लिए रखा जाता है। यहां पढे़ं पूरी खबर…