Share Market Holiday : शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने वाले लोगों के लिए आज की खबर काफी काम की है। बता दें कि 26 जून को मुहर्रम की वजह से शेयर बाजार की छुट्टी है। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों पूरी तरह बंद रहेंगे।

इसके बाद शेयर बाजार 29 जून को ट्रेडिंग के लिए खुलेगा। क्यों कि 27 और 28 जून को शनिवार और रविवार की वजह से बाजार बंद रहने वाले हैं।

सुबह के कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज भी रहेगा बंद

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी मुहर्रम की वजह से सुबह के कारोबार में ट्रेडिंग नहीं होगी।

शेयर मार्केट हॉलिडे लिस्ट 2026

क्रमांकतारीखदिनछुट्टी
126 मार्चगुरुवारराम नवमी
231 मार्चमंगलवारमहावीर जयंती
33 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
414 अप्रैलमंगलवारडॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती
51 मईशुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
628 मईगुरुवारबकरी ईद
726 जूनशुक्रवारमुहर्रम
814 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी
92 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
1020 अक्टूबरमंगलवारदशहरा
1110 नवंबरमंगलवारदिवाली – बालीप्रतिपदा
1224 नवंबरमंगलवारप्रकाश गुरुपर्व गुरु नानक देव
1325 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस

गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 109.25 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,100.47 अंक पर बंद हुआ। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 34.35 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 24,056 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन में सबसे अधिक 4.82 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और भारती एयरटेल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: आज 26 जून को मुहर्रम पर बैंक खुले है या बंद? 

आज आप आज 27 जून को किसी काम से बैंक जानें का सोच रहे हैं तो यहां खबर आपके काफी काम की हो सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक आज कई शहरों में मुहर्रम की वजह से बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…