Share Market Holiday: शेयर बाजार में रोजाना ट्रेडिंग करने वाले लोगों के लिए आज की खबर काफी काम की है। बता दें कि 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस की वजह से शेयर बाजार की छुट्टी है। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों पूरी तरह बंद रहेंगे।

इसके बाद, शेयर बाजार सीधे 4 मई को ट्रेडिंग के लिए खुलेगा। क्योंकि 2 और 3 मई को शनिवार और रविवार की छुट्टी की वजह से बाजार बंद रहने वाला है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज भी रहेगा सुबह के कारोबार में बंद

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange – MCX) में भी महाराष्ट्र दिवस की वजह से सुबह के कारोबार में ट्रेडिंग नहीं होगी।

शेयर बाजार हॉलिडे 2026 की लिस्ट

क्रमांकतारीखदिनछुट्टी
126 मार्चगुरुवारराम नवमी
231 मार्चमंगलवारमहावीर जयंती
33 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
414 अप्रैलमंगलवारडॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती
51 मईशुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
628 मईगुरुवारबकरी ईद
726 जूनशुक्रवारमुहर्रम
814 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी
92 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
1020 अक्टूबरमंगलवारदशहरा
1110 नवंबरमंगलवारदिवाली – बालीप्रतिपदा
1224 नवंबरमंगलवारप्रकाश गुरुपर्व गुरु नानक देव
1325 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस

गुरुवार को कैसा रहा शेयर बाजार

गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 582.86 अंक यानी 0.75 प्रतिशत टूटकर 76,913.50 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,237.5 अंक तक लुढ़क गया था लेकिन दोपहर के सत्र में कुछ संभल गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 180.10 अंक यानी 0.74 प्रतिशत गिरकर 23,997.55 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, सन फार्मा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: सैलरी मैनेजमेंट का स्मार्ट तरीका

सैलरी आते ही 50/30/20 के नियम को बजट बनाने का आसान और लोकप्रिय तरीका माना जाता है। यह नियम आपकी मंथली सैलरी को तीन हिस्सों में बांटकर खर्च और बचत को संतुलित करने में मदद करता है। इस नियम के अनुसार आपकी कमाई का 50% जरूरी खर्चों पर, 30% लाइफस्टाइल खर्चों पर और 20% बचत या निवेश के लिए रखा जाता है। यहां पढे़ं पूरी खबर…