Stock Market Open on Budget Day 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट पेश करने वाली है। खास बात ये है कि इस दिन रविवार है। आम तौर पर रविवार के दिन शेयर बाजार बंद रहता है। लेकिन बजट की वजह से इतिहास में दूसरी बार रविवार, 1 फरवरी को शेयर बाजार खुलने वाला है। स्टॉक एक्सचेंज ने एक सर्कुलर जारी कर इसके बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी।

Budget 2026 LIVE Updates in Hindi

एक्सचेंज ने पहले ही सर्कुलर जारी करके दी थी जानकारी

हाल ही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार, 1 फरवरी 2026 (रविवार) को बजट वाले दिन शेयर बाजार खुला रहेगा। सर्कुलर के मुताबिक, केंद्रीय बजट पेश होने के कारण एक्सचेंज 1 फरवरी 2026 को स्टैंडर्ड मार्केट टाइमिंग के अनुसार लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा यानी शेयर बाजार 9 बजकर 15 मिनट से शुरु होगा और 3 बजकर 30 मिनट पर खत्म होगा।

Budget 2026 Live Streaming: 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट, जानें कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

1 फरवरी 2026 को पेश होगा यूनियन बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी (रविवार) को सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण का ये 9वां बजट होगा।
भाषण के बाद बजट दस्तावेज लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पेश किए जाएंगे। वित्त मंत्री ने 29 जनवरी को संसद में इकोनॉमिक सर्वे 2026-27 पेश किया है।

इकोनॉमिक सर्वे में FY27 में GDP ग्रोथ 6.8-7.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। सर्वे में कहा गया है कि मैक्रोइकोनॉमिक स्थिरता अच्छी तरह से बनी हुई है। इसलिए ग्रोथ के आस-पास रिस्क का संतुलन मोटे तौर पर समान है।

पिछले बजट में क्या रहा था हाल

पिछला बजट शेयर मार्केट को रास नहीं आया था लेकिन बजट भाषण के दौरान ही मार्केट में सेंसेक्स लाल निशान में चला गया। बजट पेश होने के बाद शेयर मार्केट 300 से भी अधिक अंकों तक गिर गया। हालांकि बंद होने तक इसमें मामूली वृद्धि हुई। बजट के दिन सेंसेक्स मामूली 5 अंक चढ़कर 77,505 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 26 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी 23482 पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार की 2026 की छुट्टियों की लिस्ट

तारीखदिनत्योहार / अवसर
26 जनवरीसोमवारगणतंत्र दिवस
15 फरवरीरविवारमहाशिवरात्रि
3 मार्चमंगलवारहोली
21 मार्चशनिवारईद-उल-फितर
26 मार्चगुरुवारराम नवमी
31 मार्चमंगलवारमहावीर जयंती
3 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
14 अप्रैलमंगलवारडॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती
1 मईशुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
26 जूनशुक्रवारमुहर्रम
15 अगस्तशनिवारस्वतंत्रता दिवस
14 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी
2 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबरमंगलवारदशहरा
8 नवंबररविवारदिवाली (लक्ष्मी पूजन)
10 नवंबरमंगलवारदिवाली – बलिप्रतिपदा
24 नवंबरमंगलवारगुरु नानक जयंती
25 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस