Stock Market Crash : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 27 मार्च, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) लाल रंग के निशान पर बंद हुए।

आज सेंसेक्स करीब 1690.23 अंक गिरकर लगभग 73,583.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी करीब 486.85 अंक टूटकर लगभग 22,819.60 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में सबसे ज्यादा 4.55 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर में भी गिरावट रही। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में बढ़त दर्ज की गई।

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का ‘कॉस्पी’ और जापान का ‘निक्की नुकसान में रहे, जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग कस हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख था, जबकि अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को तेज गिरावट के साथ बंद हुए थे।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली। रुपये में गिरावट, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सतर्क बना दिया है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (Flls) ने बुधवार को 1,805.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (Dlls) ने 5,429.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

आज क्यों ढह गया शेयर बाजार?

रुपये में और गिरावट

आज बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंताओं में से एक भारतीय मुद्रा की कमजोरी है। आज शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.96 के पिछले बंद भाव की तुलना में फिसलकर 94.29 के नए निचले स्तर पर पहुंच गया।

यह गिरावट मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आपूर्ति में व्यवधान से जुड़ी चिंताओं से संबंधित है।

युद्ध संबंधी अनिश्चितता अस्थिरता

मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव से जुड़ी हर नई घटना पर बाजार तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। संघर्ष कब तक चलेगा, इस अनिश्चितता ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है, जिससे बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हर महीने 10,000 रुपये निवेश कर 30 साल में कैसे बन सकते हैं करोड़पति

अक्सर हमें लगता है कि महीने के 10,000 रुपये से हमारी लाइफ में कोई बड़ा फर्क नहीं आ सकता। ज्यादातर लोगों के लिए 10,000 वो पैसे होते है, जो रोजाना की चीजों (जैसे कि डिनर, सब्सक्रिप्शन आदि) पर हम खर्च कर देते हैं। 10,000 रुपये खर्च करना एक आम बात लगती है, इसलिए हम मान लेते हैं कि इसका नतीजा भी आम ही होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर…