भारतीय शेयर बाजार में आज 10 अक्टूबर 2026 को बड़ी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को दोनों प्रमुख सूचकांक 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी (NSE Nifty50) और 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (Bse Sensex) लाल निशान पर बंद हुए। आरबीआई की सख्त पॉलिसी, FII की लगातार बिकवाली और दूसरी वजहों से इन्वेस्टर्स डर गए है।

सेंसेक्स 1,045.46 अंक या 1.44 प्रतिशत गिरकर 71,593.24 के स्तर पर बंद हुआ, जो ढाई साल से भी ज़्यादा समय का निचला स्तर है। दिन के दौरान, यह 1,310.95 अंक या 1.80 प्रतिशत गिरकर 71,327.75 पर आ गया था। BSE का यह इंडेक्स इससे पहले 13 फरवरी, 2024 को इस स्तर के करीब बंद हुआ था।

निफ्टी 371.25 अंक या 1.64 प्रतिशत गिरकर 22,231.80 के स्तर पर बंद हुआ, जो 21 महीने का निचला स्तर है। दिन के दौरान, यह 423.15 अंक या 1.87 प्रतिशत गिरकर 22,179.90 के निचले स्तर पर आ गया था – जो इसका इंट्रा-डे 52-हफ्ते का निचला स्तर भी है।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से ITC सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनी रही, जिसके शेयरों में 4.24 प्रतिशत की गिरावट आई। इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में 3.36 प्रतिशत, पावर ग्रिड में 3.16 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 3.1 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स में 2.59 प्रतिशत और एनटीपीसी में 2.43 प्रतिशत की गिरावट आई। टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और इंफोसिस फायदे में रहे।

क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?

  1. क्रूड ऑयल: तेल की बढ़ती कीमतें भारतीय बाजार के लिए एक बड़ी चिंता बन गई हैं। मिडिल ईस्ट से सप्लाई में रुकावट की आशंका के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमतें 3.5% से ज्यादा बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गईं।
  2. बॉन्ड यील्ड: ग्लोबल बॉन्ड की बिकवाली ने दबाव को और बढ़ा दिया है। US के 30-वर्षीय बॉन्ड की यील्ड 5.7% से ऊपर चली गई, जबकि 10-वर्षीय यील्ड 5.3% से ऊपर पहुंच गई।
  3. विदेशी निवेशक: फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) भारतीय शेयरों में लगातार भारी बिकवाली कर रहे हैं। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से लार्ज-कैप शेयरों पर दबाव बना हुआ है।
  4. आरबीआई का रुख और सख्त हुआ: आरबीआई के हालिया पॉलिसी फैसले ने मार्केट का मूड बदल दिया है। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की, जो लगभग चार साल में पहली बार रेट में बढ़ोतरी है। इससे भी अहम बात यह है कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने अपना रुख ‘न्यूट्रल’ से बदलकर ‘कैलिब्रेटेड टाइटनिंग’ कर लिया है। इससे संकेत मिलता है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं।

यह भी पढ़ें: स्टारलिंक को लेकर इलॉन मस्क के आरोपों पर केंद्र का जवाब

केंद्र सरकार ने भारत में स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को लेकर इलॉन मस्क के आरोपों पर जवाब दिया है। सरकार ने कहा है कि देश में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं के लिए नियम सभी कंपनियों पर समान रूप से लागू होते हैं। यह प्रतिक्रिया मस्क के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ ताकतवर उद्योगपति (ओलिगार्क) भारत में स्टारलिंक की राह रोक रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…